फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। मुंडकटी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी करीब दस वर्षीय नाबालिग से पड़ोसी युवक द्वारा दुष्कर्म की नीयत से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता की मां ने मुंडकटी थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 11 बजे वह घर की छत पर थी। उसकी बेटी नीचे कमरे में सो रही थी। उस दौरान एक युवक वहां आया और उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म की नीयत से छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता की मां ने बताया की उसने अपनी बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनी तो वह भागकर नीचे गई तो आरोपी उसे धक्का देकर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने बताया कि इस बात की जानकारी अपनी मां को दी। जिसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों को पता लगा तो आरोपी को गांव में ढूंढा गया। वह नहीं मिला। पीड़िता की मां की शिकायत के आधार मुंडकटी पुलिस ने छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें