सुहास भारत माता की जय और वंदेमातरम् के जयकारों के बीच एस्कलेटर से उतर रहे थे तो उनकी पत्नी ने उस पर उल्टे चढ़ते हुए उन्हें सिर पर लाल रंग का सेहरा पहनाया। उनकी पत्नी इस दौरान लड़खड़ाईं तो खुद सुहास ने उनका हाथ पकड़कर उन्हें संभाला।
पैरालंपिक पदक विजेताओं का टोक्यो से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर नायकों सरीखा स्वागत हुआ। आकर्षण का केंद्र नोएडा के डीएम और रजत पदक जीतने वाले शटलर सुहास एलवाई रहे। गाजियाबाद की एडीएम और उनकी पत्नी ऋतु सुहास खुद उनकी आगवानी करने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंची।
विज्ञापन
सुहास भारत माता की जय और वंदेमातरम् के जयकारों के बीच एस्कलेटर से उतर रहे थे तो उनकी पत्नी ने उस पर उल्टे चढ़ते हुए उन्हें सिर पर लाल रंग का सेहरा पहनाया। उनकी पत्नी इस दौरान लड़खड़ाईं तो खुद सुहास ने उनका हाथ पकड़कर उन्हें संभाला। इस दौरान एयरपोर्ट कर्मियों ने हाथ में तिरंगा लेकर पदक विजेताओं का स्वागत किया। एयरपोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने ढोल-नगाड़ों और जयकारों की झड़ी लगा दी।
प्रमोद, कृष्णा को गोद में उठाया
सुहास पत्नी के साथ एयरपोर्ट के बाहर निकले। उन्हें जबरदस्त स्वागत के बीच नोएडा ले जाया गया। नोएडा में भी उनका जबरदस्त ढंग से स्वागत किया गया। आकर्षण का केंद्र बैडमिंटन के स्वर्ण पदक विजेता प्रमोद भगत और कृष्णा नागर भी रहे। दोनों जैसे ही कोच गौरव खन के साथ एयरपोर्ट के बाहर निकले। लोगों ने उन्हें गोद में उठा लिया। सभी पदक विजेता अपने गले में पदक को डाले हुए थे।
विज्ञापन
हरियाणा के खेल मंत्री भी पहुंचे
सबसे पहले तीरंदाजी में कांस्य पदक जीतने वाले तीरंदाज हरविंदर सिंह निकले। उनकी आगवानी करने के लिए खुद हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह आए थे। संदीप इससे पहले ओलंपिक से पदक जीतकर लौटे नीरज चोपड़ा, बजरंग, रवि दहिया की अगवानी करने भी एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। दो पदक जीतने वाली शूटर अवनि लेखरा का भी जबरदस्त स्वागत हुआ।