फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल ऑपरेटरों पर लगेगी लगाम, दूर होगी बिजली की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जेवर। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम ने बिजली आपूर्ति में बाधा डालने वाले केबल को हटाने के लिए ऑपरेटरों व सर्विस प्रोवाइडर पर लगाम कसनी शुरू की है। निगम ने गौतमबुद्धनगर सहित 14 जिलों के केबल ऑपरेटरों और सर्विस प्रोवाइडर को चेतावनी जारी करते हुए जून के प्रथम सप्ताह तक बिजली के पोल से केबल हटाने के निर्देश दिए हैं। अगर इसके बाद भी इन्हें नहीं हटाया गया तो ऑपरेटरों और सर्विस प्रोवाइडर से जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी कार्यालय मेरठ से जारी सर्कुलर में मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, रामपुर व बिजनौर के केबल ऑपरेटरों व सभी सर्विस प्रोवाइडर को बिजली के पोल पर लगे केबल हटाने के लिए चेतावनी जारी की है।
निगम का मानना है कि बिजली के पोल पर केबल के जाल की वजह से अतिरिक्त भार और बंदरों के झूलने की वजह से लाइनों एवं पोल को नुकसान पहुंचता है, जिसकी वजह से बिजली आपूर्ति सुचारु रखने एवं लाइनों की मरम्मत में बड़ी बाधा सामने आती है। एमडी कार्यालय मेरठ से गौतमबुद्धनगर सहित 14 जिलों के केबल ऑपरेटरों को सूचना नोटिस जारी करते हुए जून के प्रथम सप्ताह तक सभी केबल को बिजली के खंभों से हटाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

आदेशों का पालन नहीं करने पर लगेगा जुर्माना
निगम के आदेशों का पालन नहीं करने वाले केबल ऑपरेटरों पर जुर्माना लगाने के अलावा केबल को बिजली के पोल से हटाने का खर्च भी निगम केबल ऑपरेटरों से वसूलेगा, जिसके बाद बिना किसी रुकावट के मरम्मत कार्य करते हुए उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति कद जा सकेगी।
डिश टीवी व इंटरनेट लाइनों का खंभों पर बिछा है जाल
जिले के जेवर सहित जहांगीरपुर, रबूपुरा, दनकौर, बिलासपुर, दादरी, जारचा के अलावा नोएडा व ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों एवं गांवों में डिश टीवी केबल एवं इंटरनेट के फाइबर केबल का बिजली के पोल पर जाल बिछा हुआ है। ज्यादातर सर्विस प्रोवाइडर उपभोक्ताओं को सेवा देने के लिए बिजली के पोल पर ही केबल बांधकर घर-घर तक सेवाएं दे रहे हैं।
बिजली चोरी पकड़ने में भी होती है परेशानी
विद्युत विभाग के कर्मचारियों की मानें तो केबल ऑपरेटरों द्वारा बिजली के पोल पर लगाए गए अंधाधुंध केबलों की वजह से मरम्मत कार्य में तो परेशानी आती ही है, इसके अलावा बिजली चोरी पकड़ने में भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। केबल की जाल में विद्युत कर्मचारियों को यह पता लगाना बड़ा मुश्किल हो जाता है कि किस घर में और कहां से बिजली चोरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें