कमरे में प्रेमी के साथ तीन युवक भी मौजूद थे, जिन्हें देख पीड़िता वहां से चली गई। वहीं, परिजनों की तहरीर पर वसीम, शोएब, बाबू और हिमांशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
सेक्टर ओमेगा-वन स्थित उदमान होटल की पार्किंग से कार चोरी होने का मामला सामने आया है। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बताया कि दिल्ली के कृष्णा नगर निवासी पीयूष गोयल शनिवार को पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने होटल आए थे। रात 8.30 बजे उन्होंने होटल की पार्किंग में कार खड़ी कर मौके पर मौजूद कर्मियों को चाबी सौंपी थी। रात 11 बजे वापस लौटे तो उनकी गाड़ी मौके पर नहीं मिली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।