फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA WC: सीएम योगी पर चढ़ा फुटबॉल फीवर, देखा फ्रांस बनाम अर्जेंटीना का फाइनल मुकाबला

Mon, 19 Dec 2022 12:03 AM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

यूपी सीएमओ द्वारा किए गए ट्वीट में लिखा गया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में अपने आवास पर फीफा विश्व कप का फाइनल मैच देखते हुए।
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : Twitter@CMOfficeUP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक तरफ जहां पूरी दुनिया में बैठे फुटबॉल प्रेमी रविवार रात कतर में खेले जा रहे फीफा विश्व कप के फाइनल मुकाबले का लुत्फ उठा रही है, वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने आवास पर मैच का आनंद लेते हुए नजर आए। बता दें कि लुसैल स्टेडियम में गत चैंपियन फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच खेला जा रहा है। 

विज्ञापन

यूपी सीएमओ द्वारा किए गए ट्वीट में लिखा गया, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में अपने आवास पर फीफा विश्व कप का फाइनल मैच देखते हुए। जो फोटो पोस्ट की गई है उसमें सीएम काफी प्रसन्न दिखाई दे रहे हैं। वहीं फैंस ने भी उनसे पूछा कि आप किस टीम का समर्थन कर रहे हैं। एक यूजर ने लियोनल मेसी के हाथ पर बने कमल के फूल दिखाते हुए लिखा है 'मैसी'। 
 
विज्ञापन

फुटबॉल का फाइनल देखते राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी देखा गया कि यात्रा में शामिल लोगों ने भी विश्व कप फाइनल का लुत्फ उठाया। इस दौरान उनके साथ राहुल गांधी भी नजर आए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें