फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विदेशी होटलों में निवेश किया काली कमाई का पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
- रवि काना की सहयोगी काजल झा से पूछताछ में विदेश में बेनामी निवेश की मिली जानकारी
विज्ञापन

- 24 घंटे की रिमांड के दौरान कई बड़े अधिकारियों ने भी की पूछताछ


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। स्क्रैप माफिया रवि काना की महिला सहयोगी काजल झा से पूछताछ में विदेश में निवेश की जानकारी मिली है। गिरोह ने काली कमाई का पैसा होटल कारोबार में लगाया है। काजल की 24 घंटे की पुलिस रिमांड शनिवार को सुबह 10 बजे शुरू हुई। पुलिस ने उससे रवि के काले कारोबार और वित्तीय लेनदेन के संबंध में सवाल पूछे। इस दौरान काजल का रवि से भी आमना-सामना कराया गया। पूछताछ में कई बड़े अधिकारी शामिल थे।
रवि काना की गिरफ्तारी से पुलिस उसे रिमांड पर लेकर लगातार पूछताछ चल रही है। जिसमें कई अहम जानकारियां मिली हैं। इसी क्रम में शनिवार को काजल को रिमांड पर लिया गया। काजल से पुलिस ने काले कारोबार से इकट्ठा किए गए पैसे के निवेश के बारे में सवाल पूछे। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि गिरोह ने विदेश में होटल कारोबार में निवेश किया है। पुलिस को पता चला है कि कारोबार का बड़ा हिस्सा बेनामी है। जिसमें ज्यादातर लेनदेन कैश में हुआ है। पूछताछ का विवरण तैयार कर बड़े स्तर पर सौंपे जाने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक अब तक की पूछताछ में सामने आए नामों की सूची बनाकर आला अधिकारियों को सौंप दी गई है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ललित मोहन गुप्ता ने बताया कि काजल से एक ही स्थान पर पूछताछ की गई है। उसे कहीं सत्यापन के लिए नहीं ले जाया गया है। रविवार को सुबह 10 बजे उसकी रिमांड अवधि समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें