फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनावों में हार का डर सताने पर ही वापस लिए कृषि कानून

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नेशनल कोऑर्डिनेटर शमीम अलवी मीर रविवार को नूंह जिले के कस्बा पुन्हाना पहुंचे, जहां शमीम अहमद और उनके साथियों का युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलमाला और पगड़ी बांधकर जोरदार स्वागत किया। शमीम अलवी ने जिला पार्षद एवं कांग्रेस नेता तारीफ खुर्शीद की बेटी की शादी में शिरकत करने आए थे। बाद में वह गांव लाहबास स्थित मीडिया सेंटर पर पत्रकारों से रूबरू हुए।
विज्ञापन

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नेशनल कोऑर्डिनेटर शमीम अलवी मीर ने कहा कि राहुल गांधी दूरदर्शी सोच के नेता है जिन्होंने नोटबंदी के नुकसान और तीनों कृषि कानून वापिस लेने बारे पहले ही बता दिया था लेकिन भाजपा अपनी जिद के चलते कानून वापसी मामले को 11 महीने लटकाती रही। भाजपा की हठधर्मी के चलते धरने पर बैठे करीब 700 किसान शहीद हो गये। उन्होंने कहा हाल ही में कई प्रदेशों में हुए उपचुनावों के हार से भाजपा बौखला गई है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा हार नजर आ रही हैं तभी डर की वजह से प्रधानमंत्री ने तीनों कृषि कानूनों को वापिस लेने का वाद किया है। उन्होने कहा अपने मित्र उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए भाजपा कृषि कानूनों को जबरदस्ती किसानों पर थोपना चाह रही थी। उन्होने कहा सिर्फ कृषि कानून ही नहीं बल्कि भाजपा सरकार द्वारा थोपे जा रहे जनता विरोधी सभी कानून वापिस होने चाहिए।
ष्षमीम अहमद ने कहा महान शायर इमरान प्रतापगढ़ी के नेतृत्व में अल्पसंख्यक विभाग मजबूती से बढ़ रहा है। देश के सभी प्रदेशों में जल्द ही कर्मठ नेताओ को अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन और प्रदेष कोर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपीं जाएगी। उन्होंने कहा कॉंग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो सभी समाज और धर्मो को साथ लेकर चलती है।
विज्ञापन

इस मौके पर युवा जिला अध्यक्ष मुबीना तेडिया, मकसूद षिकरावा प्रदेश उपाध्यक्ष माइनॉरिटी कांग्रेस, साकिर ब्लोक युवा अध्यक्ष, ऐडवोकेट गुलाम नबी आजाद, सफी षाह अलवर, मुबारिक मलिक ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष, रति मोहम्मद, उसमान गूजरनंगला और आजम अलवी सहित काफी प्रमुख लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें