फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब बच्चों को दाखिला नहीं देने पर 17 स्कूल तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत गरीब बच्चों को दाखिला नहीं देने पर जिला बेसिक शिक्षा विभाग ने नोएडा और ग्रेनो के 17 स्कूलों को बुधवार को दोपहर 3 बजे तलब किया है। यहां दाखिला नहीं करने के संबंध में बेसिक शिक्षाधिकारी के समक्ष जवाब देना होगा। वहीं, विभाग अभी कई और स्कूलों को नोटिस भेजेगा।
विज्ञापन

जिले में आरटीई के तहत दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। शिक्षा विभाग तीन चरण की लॉटरी निकाल चुका है। पहले दो चरण में 3500 से अधिक बच्चों को विभिन्न निजी स्कूल आवंटित किए गए हैं, लेकिन अब तक इनमें से करीब 2000 बच्चों का दाखिला ही हो सका है। अब 500 से अधिक बच्चों की तीसरी सूची जारी की गई है। उनकी सूची संबंधित स्कूलों को भी भेज दी गई है। दाखिला नहीं होने से अभिभावक परेशान हैं, वो स्कूल और बीएसए कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। काफी अभिभावकों ने बीएसए को स्कूलों के खिलाफ दाखिला नहीं करने की लिखित शिकायत दी है। जिस पर शिक्षा विभाग ने सोमवार को नोटिस जारी की 17 स्कूलों को तलब किया है।
---
बहाने बना रहे स्कूल
शिक्षा विभाग के अफसरों ने बताया कि स्कूलों के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही है। वहां जाकर या पत्राचार के माध्यम से स्कूलों को दाखिला कराने के संबंध में निर्देशित किया जाता है, लेकिन उसका कोई असर नहीं हो रहा है। कोई प्रबंधक के पास फाइल होने तो कोई प्रक्रिया चलने का बहाना बना रहे हैं। इसी कारण इस बार स्कूलों के प्रबंधक को कार्यालय में तलब किया गया है।
विज्ञापन

---
इन स्कूलों को बुलाया गया
जेवर स्थित हैप्पी चिल्ड्रन एकेडमी, ग्रेनो वेस्ट स्थित फ्लोरेंस इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा का स्टेप बाई स्टेप स्कूल, डेल्टा-3 स्थित केवी वर्ल्ड स्कूल, सेक्टर ईटा-1 स्थित लिटिल स्टार स्कूल, नॉलेज पार्क-5 स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, इकोटेक-1 स्थित एचएल इंटरनेशनल स्कूल, बरौला स्थित द एसडी विद्या स्कूल, सेक्टर स्वर्णनगरी स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, सेक्टर ईटा-2 स्थित ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर सिग्मा-1 स्थित होली पब्लिक स्कूल, सेक्टर-21 नोएडा स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल, छपरौली खादर स्थित शांति इंटरनेशनल पीजेएच स्कूल, सेक्टर-105 नोएडा स्थित फॉर्च्यून वर्ल्ड स्कूल, सेक्टर ओमेगा-2 स्थित ग्रेटर वैली स्कूल, सादोपुर की झाल स्थित ब्लू डायमंड पब्लिक स्कूल और सेक्टर-19 नोएडा मैरीगोल्ड पब्लिक स्कूल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें