फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट के दूसरे चरण में 1365 हेक्टेयर जमीन अधिगृहीत की जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट के दूसरे चरण में 1365 हेक्टेयर जमीन अधिगृहीत की जाएगी। दूसरे चरण में रन्हेरा, दयानतपुर, मुढरह, कुरैब, वीरमपुर व करौली बांगर गांव के किसान प्रभावित होंगे। प्रदेश सरकार ने इन छह गांवों में सोशल इंपेक्ट असेसमेंट (एसआईए) के लिए गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) को जिम्मेदारी सौंपी है। टीम इस काम में जुटी है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की प्रोफेसर वंदना पांडे व नोडल अफसर प्रोफेसर विवेक मिश्रा की टीम ग्रामीणों पर जमीन अधिग्रहण के कारण पड़ने वाले सामाजिक और आर्थिक प्रभाव का आंकलन करने में जुटी है। टीम ने रन्हेरा, कुरैब, मुढरह, दयानतपुर, वीरमपुर में सर्वे का काम पूरा कर लिया है। करौली बांगर के सर्वे में टीम को कुछ परेशानी हो रही है। यहां के ग्रामीण जमीन देने को तैयार हैं, लेकिन उनकी मांग है कि आबादी को अधिग्रहण से मुक्त रखा जाए।
ग्रामीण गांव छोड़कर अन्य जगह पर बसना नहीं चाहते। समस्या के समाधान के लिए अधिकारी ग्रामीणों के साथ वार्ता में जुटे हैं। एक-दो बार वार्ता के बाद टीम का दावा है कि अब ग्रामीणों का रुख सकारात्मक हो रहा है। उम्मीद है कि अगले एक सप्ताह में करौली बांगर में भी एसआईए पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद जमीन अधिग्रहण की आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

जेवर बांगर टाउनशिप से हटवाया अतिक्रमण
जेवर बांगर की टाउनशिप में कुछ लोगों ने सड़कों के अलावा आवंटित प्लॉटों में अतिक्रमण कर लिया है। सोमवार को यमुना प्राधिकरण की तरफ से एयरपोर्ट की जमीन की सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने अतिक्रमण हटवाना शुरू कर दिया है। एयरपोर्ट से प्रभावित रोही, नगला फूलखां, नगला छीतर, नगला शरीफ व दयानतपुर खेड़ा गांव के किसानों को जेवर बांगर में बसाया जा रहा है। यहां किसान मकानों के निर्माण में जुटे हैं। इससे बड़ी संख्या में मजदूर रुके हैं। कुछ लोगों ने टाउनशिप के अंदर सड़कों के अलावा आवंटित प्लॉटों में अतिक्रमण करते हुए चाय व गुटखा आदि की दुकानें खोल ली थीं। इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
जन्माष्टमी पर रजिस्ट्री के लिए खुला यीडा कार्यालय
सोमवार को जन्माष्टमी के अवकाश पर यमुना प्राधिकरण का दफ्तर खोलकर रजिस्ट्री की गईं, लेकिन संख्या के बारे में जानकारी नहीं दी है। दो दिन की छुट्टी में प्राधिकरण में 155 लोगों ने रजिस्ट्री कराई है। सीईओ डॉ. अरुण वीर सिंह ने अवकाश के दिन दफ्तर खोलने के निर्देश दिए थे। शनिवार को 87 लोगों और रविवार को 68 लोगों ने रजिस्ट्री कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें