फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सरकारी स्कूल के बच्चों से मिलने के बाद बोलीं मेलानिया ट्रंप- यहां के लोग बहुत अच्छे हैं

Tue, 25 Feb 2020 01:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • मोतीबाग के सर्वोदय विद्यालय पहुंचीं मेलानिया ट्रंप
  • बच्चों और शिक्षकों ने किया भव्य स्वागत
  • स्कूल को बेहद खास और आकर्षक तरीके से सजाया गया है
विज्ञापन
मेलानिया ट्रंप पहुंचीं सरकारी स्कूल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार के स्कूलों में चलने वाली हैपिनेस क्लास को देखने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप मोती बाग के सरकारी स्कूल पहुंचीं। यहां पहुंचते ही स्कूल के छात्र-छात्राओं और टीचरों ने अमेरिका की प्रथम महिला का शानदार स्वागत किया।

विज्ञापन


स्कूल में बच्चों से मिलने के बाद मेलानिया ट्रंप ने कहा कि मुझे पता चला कि 'सर्वोदय' का मतलब होता है, सबके लिए समृद्धि। हैपिनेस करिक्यूलम बहुत प्रेरणादायक शब्द है। यहां के जो बच्चे हैं वो हर दिन प्रकृति के साथ जुड़ते हैं। दिन की शुरूआत के लिए इससे अच्छा तरीका नहीं हो सकता। 

एक अन्य स्कूल के दौरे में मुझे पता चला कि वहां बच्चे अपनी रुची के हिसाब से किताबें पढ़ते हैं। इससे उनके कौशल का विकास होता है। अमेरिका में भी मैं बच्चों के कल्याण संबंधी कार्यक्रमों से जुड़ी हुई हूं। बच्चों के लिए नशाखोरी के खतरे ऑनलाइन सुरक्षा का महत्व बच्चों का चहुंमुखी विकास सबसे ज्यादा जरूरी है। 
विज्ञापन


बच्चों के लिए पूरे समाज को मिलकर काम करना चाहिए ताकि उन्हें एक प्रेरणा मिल सके। उन्होंने कहा कि मैं पहली बार भारत आई हूं। यहां के लोग बहुत अच्छे हैं।
 
स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मेलानिया ट्रंप के दौरे के लिए उत्साहित थे। स्कूल में उनके स्वागत के लिए बेहद आकर्षक तरीके से इंतजाम किए गए हैं।

सोमवार शाम तक चलती रहीं स्वागत की तैयारियां

सोमवार को भी सजावट की तैयारियों को अंतिम रुप दिया जाता रहा। स्कूल के आसपास की दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग की गई है जबकि स्कूल के बाहर की बाउंड्री को इस तरह से ढक दिया गया है जिससे बाहर से स्कूल के अंदर कुछ भी ना दिखाई दे।

मेलानिया ट्रंप लगभग 40-45 मिनट स्कूल में बिताएंगी। इसी दौरान हैप्पीनेस की क्लास होगी। हैप्पीनेस क्लास में कितने बच्चे होंगे और उनसे क्या बात होगी, इसे गुप्त रखा गया है। 
 

विज्ञापन

इस क्लास के बारे में जानना चाहती हैं मेलानिया

बताया जा रहा है कि वह दो साल पहले शुरू की गई इस क्लास को जानना समझना चाहती हैं। बच्चों की संख्या, शिक्षकों की संख्या व अन्य जानकारी पहले ही अमेरिकी दूतावास को भेजी जा चुकी है। मेलानिया ट्रंप जिस समय स्कूल में होंगी उस समय बच्चों के साथ शिक्षा विभाग का एक अधिकारी भी मौजूद रहेगा।

स्कूल में छठी, सातवीं व आठवीं कक्षा के कुछ बच्चों को मिलाकर एक क्लास बनाई गई है। बच्चों को 15 सवाल तैयार करवाए गए हैं। सोमवार को इसके लिए रिहर्सल भी की गई जिससे बच्चे तैयार हो सकें और कोई चूक ना हो।

मालूम हो कि दिल्ली सरकार ने हैप्पीनेस की इस क्लास को दो साल पहले नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के लिए शुरू किया था। इसका मकसद बच्चों के तनाव को कम करना है और हंसी-खुशी वाले माहौल में पढ़ाई करवाना है। इस कक्षा के बाद लिखित परीक्षा नहीं होती बल्कि बच्चे का मूल्यांकन हैप्पीनेस इंडेक्स से किया जाता है। इस कक्षा में बच्चों को कहानियों व खेल-खेल से सीख दी जाती है। 

यह भी पढ़ें: अमेरिका नहीं इस देश की हैं मेलानिया, 22 साल पहले एक फैशन शो में हुई थी ट्रंप से मुलाकात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें