फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: मौर्य काल तक पहुंचा इंद्रप्रस्थ का इतिहास, पुराना किला की खुदाई में मिला मौर्यकालीन कुआं

Sun, 21 May 2023 08:59 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उम्मीद है कि कुएं से बहुत से दूसरे अवेशष भी मिल सकते हैं। इससे यहां का इतिहास 2500-3000 साल पहले का हो सकता है। एएसआई इसे अपनी बड़ी कामयाबी मान रहा है। पुरातत्वविदों का कहना है कि पांडव काल की खोज से जुड़ी एएसआई की कोशिश को इससे बल मिलेगा।
विज्ञापन
पुराना किला में एएसआई द्वारा उत्खनन के दौरान मिला तीन हजार वर्ष पुराना मौर्य काल का कुआं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुराना किला का इतिहास अब मौर्य काल तक पहुंच गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) को यहां मौर्यकालीन कुआं मिला है। इसकी गोलाई करीब 70 सेंटीमीटर है। अभी यहां खुदाई का काम जारी है। 

विज्ञापन


उम्मीद है कि कुएं से बहुत से दूसरे अवेशष भी मिल सकते हैं। इससे यहां का इतिहास 2500-3000 साल पहले का हो सकता है। एएसआई इसे अपनी बड़ी कामयाबी मान रहा है। पुरातत्वविदों का कहना है कि पांडव काल की खोज से जुड़ी एएसआई की कोशिश को इससे बल मिलेगा। संभावना इस बात की भी है कि आगे की खुदाई इंद्रप्रस्थ के इतिहास को और भी पीछे ले जाए।

इससे पहले पुराना किला की खुदाई में करीब दो हजार साल पहले के कुषाण काल का पुराना किचन का सामान चूल्हा और सिल बट्टा भी मिला था। वहीं, इसके बाद शुंग काल, गुप्त काल और राजपूत काल के सिक्के व मिट्टी के बर्तन व अन्य सामान भी मिले हैं। कुंआं मिलने से इसका समय और भी पीछे चला गाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, पुराने किला पारंपरिक रूप से पांडवों की राजधानी इंद्रप्रस्थ के नाम से भी प्रसिद्ध है। इतिहासकारों का मानना है कि पुराना किला शायद उसी टीले पर स्थित हो, जिसे कभी पांडवों ने अपनी राजधानी बनाई थी। जबकि किले का निर्माण सबसे पहले 1533 में मुगल बादशाह हुमायूं ने शुरू करवाया था। यह हुमायूं द्वारा बसाए गए किलाबंद शहर दीनपनाह का हिस्सा था। बाद में शेरशाह सूरी ने हुमायूं को हरा दिया और दिल्ली पर नियंत्रण कर लिया था। सन 1540 में शेरशाह सूरी ने इस किले का निर्माण आगे बढ़ाया। 1555 में हुमायूं ने दिल्ली को वापस जीता और इस किले का निर्माण पूरा करवाया। 1556 में अपनी मौत तक हुमायूं ने शेरगढ़ से ही शासन किया।

दिल्ली व कुओं का नाता पुराना
पुरातत्वविदों का कहना है कि खुदाई में मिले कुएं से यह भी पता चलता है कि दिल्ली के साथ कुओं का रिश्ता पुराना है। इस बात का प्रमाण पुराना किला में देखने को मिलता है। खुदाई में जुटी एएसआई की टीम ने बताया कि यहां कई प्राचीन दीवारें भी मिली हैं। यही नहीं, कुछ दिन पहले खुदाई कर रही टीम को नर कंकाल भी मिले हैं। इन अवशेषों को एएसआई ने सुरक्षित रख लिया है। एएसआई खुदाई कर पुराना किले में महाभारत काल से दिल्ली के संबंध को भी खोज रही है। यह स्थल परंपरागत तौर पर दिल्ली के प्रथम शहर के रूप में प्रसिद्ध है।

पांचवीं बार की जा रही है खुदाई 
एएसआई द्वारा 1954-55 और 1969-72 के दौरान खुदाई की गई थी। इसके बाद 2013-14 और 2017-18 में खुदाई हुई थी। इसमें एएसआई के पूर्व पुरातत्ववेत्ता और पद्म विभूषण पुरस्कार विजेता बीबी लाल की अहम भूमिका मानी जाती है। लाल 1968 से 1972 तक एएसआई के निदेशक रहे थे। वह उन शुरुआती पुरातत्वेत्ताओं में गिने जाते हैं, जिन्होंने 50 के दशक में पुराना किले में खुदाई शुरू की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें