उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि इन स्वीमिंग पूल के माध्यम से हमारे स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को शानदार प्रशिक्षण मिलेगा और इनमें से बहुत से बच्चे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मेडल जीतकर लाएंगे।
पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 में स्थित एसकेवी पॉकेट-4 और मंडावली में स्थित एसकेवी चंदर विहार में सेमी ओलंपिक साइज स्वीमिंग पूल का उद्घाटन किया गया। यहां सरकारी के साथ-साथ आसपास के प्राइवेट स्कूलों के बच्चे भी नि:शुल्क स्वीमिंग प्रशिक्षण ले सकेंगे। शनिवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इनका उद्घाटन किया।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि इन स्वीमिंग पूल के माध्यम से हमारे स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को शानदार प्रशिक्षण मिलेगा और इनमें से बहुत से बच्चे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मेडल जीतकर लाएंगे। सिसोदिया ने कहा कि 4-5 साल पहले तक दिल्ली के सरकारी स्कूलों के भवन जर्जर हालत में रहते थे, लेकिन अब न दिल्ली के सरकारी स्कूलों का इंफ्रास्ट्रक्चर वर्ल्ड के शानदार विश्वविद्यालयों के जैसा हो चुका है। यहां बच्चों को खेल संबंधी शानदार सुविधाएं मिल रही हैं। दोनों स्कूलों में सेमी ओलंपिक आकार के स्वीमिंग पूल बनाए गए है, जिनकी लंबाई 25 मीटर व चौड़ाई 12.5 मीटर है। यहां बच्चों को स्वीमिंग सिखाने के लिए एक्सपर्ट कोच मौजूद होंगे।