फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः स्कूल टॉयलेट के टैंक में मिला नरकंकाल, दहशत में लोग, स्कूल नहीं पहुंचे बच्चे

Thu, 25 Oct 2018 11:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली के एक इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक नगर निगम के स्कूल में नरकंकाल मिलने की सनसनीखेज घटना का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


खबर से शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं में इतनी दहशत फैल गई कि सुबह बच्चे स्कूल ही नहीं पहुंचे। बता दें कि यह पूरा मामला दिल्ली के अलीपुर के मुखमेलपुर थाना क्षेत्र का है। गौरतलब है कि यहां नगर निगम के एक प्राइमरी स्कूल के शौचालय के टैंक में नर कंकाल मिला, जिससे लोग सकते में हैं।
विज्ञापन


चश्मदीदों ने बताया कि, टैंक में इंसान की खोपड़ी, कपड़े और हड्डियां पड़ी हुई थीं। नर कंकाल मिलने की सूचना स्कूल में काम कर  रहे मजदूरों ने दी। जानकारी के अनुसार, टॉयलेट और उसके अंदर का टैंक कई सालों से बंद पड़ा था। दरअसल जब मजदूर पुराने टॉयलेट के बगल में नए टॉयलेट की लाइन बना रहे थे उस वक्त उन्हें टैंक में नरकंकाल मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें