गुरुग्राम। टीकाकरण कार्यक्रम के तहत जिले में शुक्रवार को 58 सरकारी केंद्रों पर लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसमें से कुल 9510 लोगों में टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से 3800 को टीके की पहली व 5710 को टीके की दूसरी डोज दी जाएगी। शुक्रवार को सभी 58 ग्रामीण व शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीके की पहली व दूसरी डोज लगाई जाएगी।
इसमें से 8 केंद्रों पर कोवाक्सिन की पहली व दूसरी डोज लगाई जाएगी। वहीं, सिर्फ एक सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र पर स्पूतनिक वी का टीका लगाया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र गदाईपुर, कम्युनिटी सेंटर कासन, शासकीय विद्यालय शिवाजी नगर, सीएस पब्लिक स्कूल राम विहार, चौपाल दौलताबाद कॉलोनी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंद्रलोक, शिव मूर्ति गोल चक्कर, एसडीएच हेलीमंडी, वेगा स्कूल सेक्टर 48, सब सेंटर राठीवास, कम्युनिटी सेंटर कादीपुर, पीएचसी पटेल नगर, एंबिएंस मॉल, रामनगर की धर्मशाला पटेल नगर, राधास्वामी बसई, घंगोला सीएचसी, नागरिक अस्पताल सेक्टर 10, दरबारीपुर आंगनबाड़ी, सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक समेत अन्य केंद्रों पर कोविशील्ड की पहली डोज लगवा सकते हैं। खास बात यह है कि शुक्रवार को सदर बाजार में एक अन्य टीकाकरण शिविर लगाया जाएगा, जहां कोविशील्ड की पहली व दूसरी डोज के 100-100 स्लॉट उपलब्ध होंगे।
12977 लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका
बृहस्पतिवार को जिले में कुल 12977 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें से 7929 को टीके की पहली व 5048 को टीके की दूसरी डोज दी गई। वहीं सरकारी केंद्रों पर 7748 व निजी केंद्रों पर 5229 लोगों को टीका लगाया गया। सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र पर 100 लोगों को स्पूतनिक की पहली व 40 को दूसरी डोज दी गई। विदेश जाने वाले 37 लोगो ने सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र पर टीका लगाया गया, जबकि हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर 64 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।