मानेसर। शिकोहपुर में वन विभाग ने 84 परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के बाद ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई है। करीब 30 वर्षों से मकान बनाकर रह रहे ग्रामीणों को 5 दिन में कब्जा हटाने के निर्देश दिए है। ऐसा न करने पर विभागीय कार्रवाई करने की बात कही गई है। वहीं दूसरी ओर वन विभाग ड्रेन से सर्वे जारी रखे हुए है।
वन विभाग ने नोटिस में कहा है कि यह जमीन वन भूमि है। इस पर किसी भी तरह का निर्माण या अतिक्रमण उच्चतम न्यायालय के आदेशों की अवहेलना है। नोटिस में नगर निगम फरीदाबाद बनाम खोरी गांव रेजिडेंटस वेलफेयर एसोसिएशन का हवाला देते हुए खाली करने के आदेश किए हैं। नोटिस मिलने के बाद से इन परिवारों की नींद उड़ी हुई है। वह अपना आशियाना बचाने के लिए वन विभाग के अधिकारियों से लेकर प्रदेश सरकार के नुमाइंदों से गुहार लगा रहे है।
स्थानीय निवासी जयभगवान ने बताया की शिकोहपुर गांव की जिस जमीन पर वन विभाग ने नोटिस जारी किया है । पहले येे जमीन पंचायत के अधीन थी तब किसी ने भी इन लोगों को अपना मकान बनाने से नहीं रोका, लेकिन बाद में सरकार ने वन विभाग के हवाले कर दी। इस जमीन पर ये लोग पिछले 30-40 वर्षों से अपना मकान बनाकर रह रहे है और आज वन विभाग इन्हें अवैध कब्जाधारी कहकर अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी कर रहा है।
त रहे ।