फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sex Racket: व्हाट्सएप पर लड़कियों की फोटो भेज पूछता था ग्राहकों की पसंद, रेट फिक्स होते ही डिमांड होती थी पूरी

Wed, 14 Sep 2022 08:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

आरोपी की पहचान ओम प्रकाश के रूप में की गई है। आरोपी ऑनलाइन ग्राहकों को महिलाओं की फोटो व जानकारी देते हुए रेट तय करता था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने ऑनलाइन बुकिंग कर सेक्स रैकेट चलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ओम प्रकाश के रूप में की गई है। आरोपी ऑनलाइन ग्राहकों को महिलाओं की फोटो व जानकारी देते हुए रेट तय करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-38 इलाके में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का कारोबार चल रहा है। इस पर एसीपी हेडक्वार्टर की अगुवाई में सदर थाना पुलिस ने टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस जल्दी ही सेक्टर-38, बाजार के पास पहुंची और आरोपी से मोबाइल पर कॉल और मैसेज के माध्यम से संपर्क किया। 
 
विज्ञापन

नकली ग्राहक के जरिए आरोपियों तक पहुंचे
इस पर आरोपी ने व्हाट्सएप के माध्यम से महिलाओं व लड़कियों के फोटो भेजकर अपनी पसंद बताने को कहा। इस पर पुलिस ने नकली ग्राहकों के जरिए फोटो वापस भेजवाकर रेट फिक्स किया। इसके बाद पुलिस ने छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक कार, एक मोबाइल फोन व 3000 रुपये नकद बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें