फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के केमिकल व्यापारी के साथ पूरा फ्लोर देने के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-2 क्षेत्र में भवन की एक मंजिल बेचने का करार कर दिल्ली निवासी व्यक्ति से डेढ़ करोड़ रुपये ठगने का मामला सामने आया है। बार-बार मांग करने पर भी आरोपी बिल्डर उस पर कब्जा नहीं दे रहा। पीड़ित को जान से मारने की धमकी देता है। सुशांत लोक थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच अपराध शाखा को दे दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दिल्ली के वेस्ट पंजाबी बाग निवासी बुजुर्ग हंसराज ने डीएलएफ फेज-2 आकाशमीन मार्ग निवासी जसमीर सिंह और गुरबानी कौर पर साजिश के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता केमिकल का व्यवसाय करते हैं। आरोप है कि साल 2018 में आरोपियों से मुलाकात हुई थी। इन्होंने बताया कि वह बिल्डर हैं और बेहतर गुणवत्ता के मकान बनाते हैं। बिल्डर फ्लोर बनाकर ये बेचते हैं। आरोपियों ने कहा कि डीएलएफ फेज-4 में इनके पास 270 गज का प्लॉट है जिसमें निर्माण चल रहा है। यदि इसमें फ्लोर खरीदना है तो काफी सस्ती दर पर उसे बेच रहे हैं।
आरोपी ने प्लॉट पर लोन ले रखा है
रुपये भी किस्तों में लेने और फ्लोर बनते ही रजिस्ट्री कराने की बात कही। फिर शिकायतकर्ता को साइट विजिट कराई गई। फिर वह अपने परिचितों के साथ आरोपियों के कार्यालय गये। वहां पर इनका अकाउंटेंट सूरज और अभिषेक के अलावा अन्य लोग भी थे जिन्हें प्रॉपर्टी के बारे में बताया जा रहा था। 1 करोड़ 74 लाख रुपये में सौदा तय हुआ और तभी 100 रुपये का स्टांप पेपर ऑनलाइन निकलवाकर एग्रीमेंट टू सेल तैयार किया गया। बयाने के तौर पर 39 लाख रुपये दिए गए। फिर 5-5 लाख रुपये के दो चेक दिए जिसके बाद भी नकद भुगतान कई बार किया गया। अब तक शिकायतकर्ता की ओर से डेढ़ करोड़ रुपये अदा किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

अब बिल्डिंग बनने के बाद रजिस्ट्री कराने को कहा तो वह आनाकानी करने लगे और जोर देने पर धमकी दी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने इस प्लॉट पर लोन लिया हुआ है लेकिन एग्रीमेंट करते समय इस बारे में नहीं बताया गया। 16 अगस्त को मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जिस के बाद बुधवार देर रात सुशांत लोक थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें