फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कॉलोनी काटने वाले 58 लोगों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अलग-अलग क्षेत्रों में अवैध कॉलोनी बना रहे 58 लोगों के खिलाफ हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के जिला नियोजन विभाग द्वारा थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। साथ ही बृहस्पतिवार को उप्पल साउथ एंड के सी ब्लॉक और एस ब्लॉक आजाद मंडी के रिहाइशी इलाके में चल रहे रेस्तरां व अन्य भवन को सील किया गया। इनके संचालकों को नोटिस थमा दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला नियोजन विभाग द्वारा थाना सेक्टर-10 में तीन एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। थाना फर्रुखनगर में 5 एफआईआर दर्ज कराई गई हैं जबकि थाना राजेंद्र पार्क में एक एफआईआर दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी 32.5 एकड़ जमीन पर अवैध कॉलोनी का निर्माण कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, थाना खेड़की दौला क्षेत्र के थाना राजेंद्र पार्क में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह लोग दो एकड़ जमीन पर अवैध निर्माण कर रहे थे। गढ़ी हरसरू राजस्व क्षेत्र के थाना सेक्टर-10 में पांच लोगों के खिलाफ दो एकड़ में अवैध निर्माण करने पर मामला दर्ज कराया गया है। फर्रुखनगर राजस्व क्षेत्र के थाना फर्रुखनगर में चार एकड़ भूमि पर अवैैध निर्माण करने पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुल्तानपुर राजस्व क्षेत्र के थाना फर्रुखनगर में 20 एकड़ में अवैध निर्माण पर 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गदोली कलां राजस्व क्षेत्र के थाना सेक्टर-10 में 4.5 एकड़ भूमि पर अवैध निर्माण करने पर 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर (प्रवर्तन) आरएस बाठ का कहना है कि आने वाले दिनों में अभी और भी मुकदमे अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ दर्ज कराए जाएंगे। इसके अलावा बृहस्पतिवार को विभाग की टीम ने उप्पल साउथ एंड के सी ब्लॉक और एस ब्लॉक में भी आवासीय भवन में चल रहे एक रेस्तरां व अन्य प्रतिष्ठान को सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें