फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहना के नागरिक अस्पताल में पकड़ी 40 लाख की बिजली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। नागरिक अस्पताल में बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने बृहस्पतिवार को छापा मारा। इस दौरान अस्पताल में बिजली चोरी किए जाने की बात सामने आई। दोपहर 12 बजे विजिलेंस के एसडीओ, एमएंडपी लैब की टीम ने मौके पर पहुंचकर नागरिक अस्पताल की गैलरी में रखे मीटर को अपने कब्जे में ले लिया। विभाग के जेई ने पूरे अस्पताल के एक-एक कमरे व लैब, एक्सरे रूम समेत अन्य कक्षों की जांच की।
विज्ञापन

शाम 4:30 बजे तक टीम के अधिकारी कार्रवाई में जुटे रहे। विजिलेंस के एसडीओ पवन ग्रोवर ने जांच के बाद जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत मिली थी कि नागरिक अस्पताल में मीटर बाईपास कर बिजली चोरी की जा रही है। जांच करने पर मीटर अलग रखा हुआ मिला, जिसकी सील टूटी हुई थी। मीटर बाईपास कर 80 किलोवाट बिजली चोरी पाई गई जिसकी जांच की जा रही है। एसडीओ सोहना राहुल यादव का कहना है कि 80 किलोवाट की बिजली चोरी का जुर्माना लगभग 40 लाख रुपये बनता है। वहीं दूसरी ओर अस्पताल के एसएमओ डॉ. नवल किशोर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने पीडब्ल्यूडी विभाग को पैनल का ठेका दिया हुआ था, जिन्होंने मीटर अलग रखा था। वह टीकाकरण के कार्य में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें