गुरुग्राम। सेेक्टर-65 स्थित एमरेल्ड हिल्स सोसाइटी में मंगलवार को डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर इनफोर्समेंट ( डीटीपीई ) की टीम ने दौरा कर आरडब्ल्यूए सदस्यों व अन्य निवासियों से परेशानियों के बारे में जानकारी ली। सोसाइटी की मुख्य सड़क का निर्माण 30 दिन के भीतर बिल्डर को कराने का आदेश दिया है। अन्य समस्याओं को भी जल्द समाधान करने के लिए कहा है।
डीटीपीई आरएस बाठ ने बताया कि एमरेल्ड हिल्स सोसाइटी में समस्याओं को लेकर कई दिनों से शिकायत मिल रही थी। मंगलवार को यहां पहुंचे और आरडब्ल्यूए सदस्य सहित 100 से अधिक निवासियों के साथ तीन घंटे तक बातचीत का समस्याओं को विस्तार से जाना। सोसाइटी की प्रमुख समस्या यहां की आंतरिक मुख्य सड़क का जर्जर हाल में होना है। यह चार जगहों पर पूरी तरह से टूटी हुई है।
बिल्डर को सड़क का निर्माण 30 दिन के भीतर करने का समय दिया गया है। इसके बाद साइट का फिर दौर किया जाएगा। असिस्टेंट टाउन प्लानर आशीष ने बताया कि सोसाइटी में 1000 हजार से ज्यादा परिवार रहते हैं। बिल्डर को बोला गया है कि इनकी समस्याओं को गंभीरता से निपटाना सुनिश्चित करें।