फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में छह घंटे की बिजली कटौती से बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पुराने शहर की अधिकतर कॉलोनियों में शुक्रवार को बिजली की भारी कटौती रही। सुबह आठ बजे गई बिजली दोपहर दो बजे तक लौटी। बिजली न होने से लोग टंकियों में पानी नहीं भर सके। गर्मी से बुरा हाल रहा। सभी जरूरी काम भी प्रभावित रहे।
विज्ञापन

सदर बाजार इलाका, रोशनपुरा, जैकबपुरा, मियां वाली कॉलोनी, गंगा विहार सहित अन्य इलाकों में सुबह आठ बजे बिजली चली गई। घंटों के इंतजार के बाद भी बिजली नहीं आई तो लोगों ने अधिकारियों से बात की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। दोपहर 12 बजे तक घरों में लगे इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। लोग गर्मी से परेशान हो उठे। खाना बनाने से लेकर कपड़े धोने तक के सभी जरूरी काम प्रभावित रहे।
छह घंटे की कटौती के बाद दोपहर दो बजे बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों का कहना है कि पिछले दो माह से बिजली कटौती में काफी बढ़ोतरी हुई है। पहले दिनभर में दो से तीन घंटे की अधिकतम कटौती होती थी, अब यह पांच से छह घंटे की कटौती में बदल गई है। विभाग मेंटेनेंस या फॉल्ट का बहाना लेकर जिम्मेदारी से बच जाता है। इस मामले में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता होशियार सिंह ने बताया कि बादशाहपुर से ही बिजली आपूर्ति बाधित हुई है, भविष्य में ऐसा न हो, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दो घंटे की कटौती समझ में आती है, लेकिन इतने बड़े शहर में रहने के बावजूद छह घंटे बिना बिजली के गुजारने पड़ें तो यह गंभीर समस्या है।
टीएल जैन, निवासी, सदर बाजार
गर्मी और बरसात के मौसम में जमकर बिजली कटौती हुई है। सर्दियों में मेंटेनेंस को लेकर कटौती होती रही। बिजली में कोई सुधार नहीं हुआ।
महेंद्र सिंह, निवासी गंगा विहार कॉलोनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें