फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा हत्याकांड: अमनमणि से लेना चाहती थी तलाक, मौत से तीन महीने पहले वकील से ली थी कानूनी राय

Wed, 08 Dec 2021 05:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

ज्ञानचंद ने बताया कि शव से जब सीलबंद कपड़ा हटाया गया तो सारा सिंह के मुंह और नाक पर खून लगा हुआ था। मृतका के कान के दो कुंडल उतारकर उसने पुलिस को दिए थे।
विज्ञापन
amanmani tripathi and sara singh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारा अपने पति विधायक अमनमणि से तलाक लेना चाहती थी। वह मौत की घटना से तीन महीने पहले अप्रैल 2015 में तलाक जल्दी लेने की विधिक राय लेने के लिए सारा मेरे कार्यालय में आई थीं। यह बयान लखनऊ के अधिवक्ता जेपी पांडेय ने सीबीआई कोर्ट में दर्ज कराया। उन्होंने अदालत को बताया कि सारा ने तलाक लेने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी ली थी। मंगलवार को सुनवाई के दौरान सारा के पति विधायक अमनमणि पेश नहीं हुए। अगली सुनवाई के लिए अदालत ने 14 दिसंबर की तारीख लगाई है।

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता नवनीत त्यागी ने बताया कि सारा के शव का पोस्टमार्टम करते समय शव विच्छेदन करने वाले स्वीपर ज्ञानचंद ने भी बयान दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि सारा सिंह के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के साथ मौके पर मौजूद थे।

ज्ञानचंद ने बताया कि शव से जब सीलबंद कपड़ा हटाया गया तो सारा सिंह के मुंह और नाक पर खून लगा हुआ था। मृतका के कान के दो कुंडल उतारकर उसने पुलिस को दिए थे। जुलाई 2015 में अमनमणि त्रिपाठी व उनकी पत्नी सारा सिंह स्विफ्ट डिजायर कार से दिल्ली आ रहे थे।
विज्ञापन


कार दुर्घटना में हुई मौत
फिरोजाबाद में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। उसमें सारा सिंह की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि अमनमणि को खरोंच भी नहीं आई थी। सारा सिंह की मां सीमा सिंह ने अमनमणि के खिलाफ  हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में सीबीआई अमनमणि त्रिपाठी समेत तीन के खिलाफ  आरोप पत्र पेश कर चुकी है। वर्तमान में अमनमणि महराजगंज के नौतनवां विधानसभा से निर्दलीय विधायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें