फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में बदमाशों के बढ़े हौसले: सपा नेता माजिद गाजी से हिस्ट्रीशीटर ने मांगी रंगदारी, न देने पर हत्या की दी धमकी

Wed, 08 Dec 2021 09:22 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

नगर के ऊपरकोट के मोहल्ला नरसलघाट क्षेत्र निवासी माजिद गाजी समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष रह चुके हैं। नगर कोतवाली में माजिद गाजी ने तहरीर देकर बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर भी हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष माजिद गाजी से हिस्ट्रीशीटर ने रंगदारी मांगी है। साथ ही धमकी दी है कि यदि निर्धारित अवधि में रुपये नहीं मिले तो हत्या कर दी जाएगी। पीड़ित ने नगर कोतवाली में आरोपी को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


नगर के ऊपरकोट के मोहल्ला नरसलघाट क्षेत्र निवासी माजिद गाजी समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष रह चुके हैं। नगर कोतवाली में माजिद गाजी ने तहरीर देकर बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर भी हैं। उनका आरोप है कि बीते कुछ दिनों से नरसलघाट क्षेत्र का ही हिस्ट्रीशीटर बदमाश लुकमान उनसे एक जमीन में साझीदार बनाने का दबाव बना रहा है।

साथ ही आरोपी उनसे रंगदारी भी मांग रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी लुकमान पर हत्या, डकैती, अपहरण, लूट आदि के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। रंगदारी न देने पर सपा नेता और उनके साझीदार तौसीफ की हत्या की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली  पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी हिस्ट्रीशीटर लुकमान के खिलाफ रंगदारी मांगने और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि जल्द बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें