फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी की कार को अपनी बता बेचकर लगाया 2.60 लाख का चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी की कार को अपनी बता बेचकर लगाया 2.60 लाख का चूना
विज्ञापन

गाजियाबाद। एक शॉपिंग वेबसाइट पर किसी और की कार को खुद की बताकर दो लाख 60 हजार रुपये में सौदा कर दिया। आरोपी ने रुपये लेने के बाद गाड़ी के कागज दिए तो वह किसी और के नाम निकली। कार पर लोन भी है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। रिपोर्ट दर्ज न होने पर पीड़ित ने कोर्ट चला गया। कोर्ट के आदेश पर नंदग्राम थाने में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

दीनदयालपुरी नंदग्राम निवासी अनिकेत पासवान का कहना है कि वह ऑनलाइन गाड़ी की तलाश कर रहे थे। गंगापुर अलीगढ़ निवासी नवनीत कुमार ने उन्हें एक शॉपिंग वेबसाइट पर हरियाणा नंबर की गाड़ी दिखाकर खुद को उसका मालिक बताया। गाड़ी का सौदा 2 लाख 60 हजार रुपये में हो गया। आरोपी ने पीड़ित से कई बार में अपने खाते में पैसे ट्रांसफर कराए। आरोपी ने जब गाड़ी के कागज भेजे तो गाड़ी हरियाणा निवासी सुनील कुमार रैना के नाम पर थी। पीड़ित ने मिलीभगत कर धोखाधड़ी करने पर दो लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट का सहारा लिया। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर थाना नंदग्राम में गंगापुर अलीगढ़ निवासी नवनीत कुमार और स्मृति अपार्टमेंट गुरुग्राम निवासी सुनील कुमार रैना के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि मामले में विवेचना की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें