सात दिन बाद मिल सकती है कोरोना बंदिशों में छूट
गाजियाबाद। कोरोना की तीसरी लहर का पीक आने के बाद सक्रिय केस लगातार कम हो रहे हैं। ठीक होने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले 15 दिन से संक्रमित से अधिक स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का मानना है कि एक सप्ताह में सक्रिय मरीजों की संख्या एक हजार से कम हो जाएगी। ऐसा होता है तो बंदिशों से राहत मिल सकती है। इस समय जिले में 2085 मरीजों का इलाज चल रहा है। हालांकि चुनाव की भीड़ चिंता का विषय है।
एक हजार से कम सक्रिय मरीजों की संख्या होने से जिम, स्कूल, शादी समारोह में सीमित लोगों के आने के प्रतिबंध से राहत मिल सकती है। व्यापारी इसका इंतजार कर रहे हैं। 10 जनवरी को मतदान है। इस वजह से जनसंपर्क को लेकर भीड़ देखने को मिल रही है। अधिकारियों का मानना है कि इससे केस बढ़ भी सकते हैं। हालांकि घटने की संभावना अधिक है।
24 घंटे में मिले 260 संक्रमित
24 घंटे में हुई 6571 जांच के बाद 260 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इलाज के बाद 509 लोग स्वस्थ हुए हैं। इस समय 2085 मरीजों का इलाज चल रहा है। 27 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता का कहना है कि पांच दिनों से जिले में नए मरीजों की संख्या 500 से कम है, लेकिन कोरोना को मात देने वालों की संख्या में भी मामूली कमी आई है। पहले 24 घंटे में 2400 से 2500 लोग स्वस्थ हो रहे थे, लेकिन पिछले तीन दिन से 300 से 500 तक सिमट गई है। इसका कारण पिछले 10 दिनों में नए मरीजों की घटी संख्या है, जिस संख्या में मरीज सामने आए थे उसी संख्या में स्वस्थ हो रहे हैं।
एक सप्ताह में कम हो जाएगी सक्रिय मरीजों की संख्या
सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार का कहना है कि संक्रमित होने से अधिक स्वस्थ होने वालों की संख्या संक्रमिताें से अधिक है। एक दिन में पोर्टल से डिस्चार्ज और संक्रमित होने वालों का अनुपात 150 माना जा सकता है। अगर इसी तरह से औसत चलता रहा तो एक सप्ताह में ही सक्रिय मरीजों की संख्या एक हजार से नीचे आ जाएगी। लेकिन इसका यह अनुमान नहीं लगाया जाए कि किसी भी तरह की लापरवाही करें।
जनवरी महीने में 15 दिन में संक्रमित और स्वस्थ हुए मरीज
तारीख - संक्रमित - स्वस्थ हुए - सक्रिय मरीज
31 जनवरी - 260 - 307 - 2085
30 जनवरी - 429 - 542 - 2134
29 जनवरी - 385 - 578 - 2249
28 जनवरी - 310 - 823 - 2457
27 जनवरी - 588 - 1248 - 2980
26 जनवरी - 504 - 841 - 3651
25 जनवरी - 820 - 1527 - 4000
24 जनवरी - 661 - 860 - 4715
23 जनवरी - 485 - 1365 - 5039
22 जनवरी - 906 - 1466 - 5794
21 जनवरी - 780 - 1859 - 6350
20 जनवरी - 1585 - 2436 - 7446
19 जनवरी - 2041 - 2531 - 8314
18 जनवरी - 793 - 2473 - 8828
17 जनवरी - 1301 - 2010 - 10493
दूसरी लहर के बाद से अब तक जांच, संक्रमित और संक्रमण दर
महीना - कुल जांच - संक्रमित - संक्रमण दर प्रतिशत में
जनवरी - 202273 - 22877 - 11.31
दिसंबर - 171316 - 237 -1.62
नवंबर - 83540 - 06 - 0.01
अक्तूबर - 138952 - 14 - 0.01
सितंबर - 149513 -18 - 0.01
अगस्त - 120039 - 26 - 0.02
जुलाई - 133121 - 65 - 0.05
जून - 171737 - 324 - 0.23
सोमवार को संक्रमित
डासना जेल - 04
इंदिरापुरम - 33
मुरादनगर - 20
कविनगर - 16
लोनी - 12
मोदीनगर - 09
विजय नगर - 14
कौशांबी - 08
नंदग्राम -10
मसूरी - 06