पुडुचेरी की पूर्व लेफ्टिनेंट गर्वनर एवं देश की पहली महिला आईपीएस अफसर डॉ. किरण बेदी आईएमएस यूसी कैंपस, गाजियाबाद के विद्यार्थियों को सात फरवरी को संबोधित करेंगी। इस दौरान आईएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के महासचिव सीए डॉ. राकेश छारिया डॉ. वेदी की पुस्तक 'फियरलेस गर्वनेंस' पुस्तक का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण भी करेंगे। अमर उजाला इस कार्यक्रम में मीडिया पार्टनर बना है।
डॉ. किरण बेदी विद्यार्थियों और शिक्षकों के सवालों का जवाब भी देंगी
संस्थान के निदेशक प्रो. अजय कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए ऑनलाइन माध्यम से सात फरवरी को एक टॉक शो का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. किरण बेदी अपने अनुभव साझा करेंगी। कार्यक्रम में डॉ. बेदी द्वारा लिखित पुस्तक फियरलैस गवर्नेंस पर भी चर्चा होगी। वह विद्यार्थियों और शिक्षकों के सवालों का जवाब भी देंगी।
डॉ. किरण बेदी 1972 में पुलिस सेवा (आईपीएस) में शामिल हुई थीं
डॉ. किरण बेदी का जन्म 9 जून 1949 को अमृतसर में हुआ था। डॉ. किरण बेदी ने स्कूल से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई अमृतसर में ही की। उन्होंने राजनीति विज्ञान में मास्टर्स डिग्री पंजाब यूनिवर्सिटी से प्राप्त की। दिल्ली यूनिवर्सिटी से उन्होंने कानून की डिग्री ली और वर्ष 1993 में उन्हें आई.आई.टी. दिल्ली के सोशल साइंस विभाग से इसी विषय में पी.एच.डी. (डाक्ट्रेट) की उपाधि मिली। डॉ. किरन बेदी 1972 में पुलिस सर्विस(आईपीएस) में शामिल हुई, और भारत की पहली महिला पुलिस अधिकारी बनीं।