फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहिबाबाद: भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के घर बाहर संदिग्ध वस्तु और धमकी भरा पत्र मिला

Sun, 06 Feb 2022 12:43 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद

सार

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के घर के बाहर एक पत्र और संदिग्ध वस्तु मिली। सूचना मिलने पर बम निरोधक दस्ता और थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।  संदिग्ध वस्तु को पानी की बाल्टी में डालकर निष्क्रिय किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहिबाबाद के जनकपुरी में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मेहर चंद पाल के घर के बाहर एक पत्र और संदिग्ध वस्तु मिली। जिसकी सूचना मिलने पर बम निरोधक दस्ता और थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पत्र को कब्जे में लेकर संदिग्ध वस्तु को पानी की बाल्टी में डालकर निष्क्रिय किया।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पत्र के जरिए धमकी देने वाला मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। वहीं मेहर चंद पाल का कहना है कि पत्र में उन्हें धमकी दी गई है। हालांकि इस संबंध में उनकी ओर से अभी तक लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें