फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: भाई की पत्नी से संबंध बनाने के लिए भतीजे को किया अगवा, फोन पर बातचीत बंद होने से दिया वारदात को अंजाम

Wed, 17 Nov 2021 12:42 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि बच्चे की मां आरोपी ताऊ से फोन पर बात करती थी। इसकी जानकारी पति और परिवार को हो गई, जिसके बाद उसने बातचीत बंद कर दी। बातचीत बंद होने से आरोपी काफी परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के एक इलाके से सोमवार शाम 7:30 बजे छोटे भाई की पत्नी पर संबंध बनाने का दबाव बनाने के लिए ताऊ ने साढ़े तीन साल के भतीजे को अगवा कर लिया। इंदिरापुरम पुलिस ने 15 घंटे के भीतर काला पत्थर के पास से मासूम को सकुशल बरामद कर आरोपी ताऊ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि छोटे भाई की पत्नी से बोलचाल बंद होने के बाद उसने उसके बेटे को अगवा किया था।

विज्ञापन


मूलरूप से मध्यप्रदेश के बरखेरा चैन निवासी युवक इंदिरापुरम की एक कॉलोनी में किराए के मकान में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। सोमवार शाम उसका साढ़े तीन वर्षीय बेटा घर के बाहर खेल रहा था। शाम करीब साढ़े सात बजे पिता ने बेटे को दस रुपये देकर पास की दुकान से टॉफी लाने को कहा। काफी देर तक बच्चा जब वापस नहीं आया तो माता-पिता को चिंता सताने लगी। आसपास गली मोहल्ले में काफी ढूंढा, मगर बच्चे का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद इंदिरापुरम पुलिस को बच्चे के गुमशुदा होने की शिकायत दी। 

अनहोनी की आशंका के चलते अभय खंड चौकी इंचार्ज नरेश सिंह ने एसओजी टीम के साथ कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए। इसी बीच खोड़ा के लेबर चौक पर किराए के मकान में रहने वाले बच्चे के ताऊ पर शक गहराया। गुरुग्राम की कंपनी में काम करने वाला ताऊ घर से गायब मिला। उसकी लोकेशन विजयनगर में मिली। पुलिस वहां पहुंची तो रात 11 बजे उसने मोबाइल बंद कर लिया। रातभर कांबिंग के बाद पुलिस ने मंगलवार सुबह 10 बजे ताऊ को काला पत्थर, इंदिरापुरम के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन


बातचीत बंद होने से हो गया था परेशान
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि बच्चे की मां आरोपी ताऊ से फोन पर बात करती थी। इसकी जानकारी पति और परिवार को हो गई, जिसके बाद उसने बातचीत बंद कर दी। बातचीत बंद होने से आरोपी काफी परेशान चल रहा था। उसने बच्चे के मां-बाप को मारने की धमकी दी थी। इसी वजह से उसने बच्चे को अगवा करने की योजना तैयार की थी।

रातभर बरातघर में रुका था आरोपी
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी कई वर्ष पहले गुजरात में नौकरी करता था। वहां से नौकरी छोड़कर वह खोड़ा आकर रहने लगा था। इस दौरान उसकी जान-पहचान छोटे भाई की पत्नी से बढ़ गई। बच्चे को अगवा करने से पहले रविवार की रात वह इलाके के बरातघर में रुका था। इसके बाद खाना-खाकर वहीं सो गया। दोपहर से ही वह बच्चे को अगवा करने की फिराक में लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें