फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात लाने से पहले दूल्हे ने मांगी हाई स्पीड बाइक और 21 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बरात लाने से पहले दूल्हे ने मांगी हाई स्पीड बाइक और 21 लाख
विज्ञापन

साहिबाबाद। दिल्ली निवासी 12वीं पास दूल्हे ने ग्रेजुएट दुल्हन के परिवार वालों के उस समय होश उड़ा दिए, जब उसने बरात लाने से पहले दहेज में हाई स्पीड बाइक और 21 लाख रुपये की मांग कर दी। मामला साहिबाबाद थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी से जुड़ा है। दुल्हन के भाई ने थाने में दूल्हे पक्ष के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों पर दुल्हन के घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और महिलाओं से छेड़छाड़ करने का भी आरोप है।
विज्ञापन

दूल्हा दिल्ली निवासी एक राजमिस्त्री का बेटा है। दूल्हे ने 12 वीं तक पढ़ाई की है जबकि दुल्हन ने ग्रेजुएशन की है। 10 नवंबर को सगाई हुई 14 नवंबर को दुल्हन के घर बरात आनी थी। दुल्हन पक्ष का कहना है कि वह अपनी हैसियत के हिसाब से काम कर रहे थे। आरोप है कि दूल्हे ने दुल्हन के भाई के फोन पर मेसेज कर हाईस्पीड बाइक और 21 लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि दूल्हे पक्ष से बात की तो उन्होंने अभद्रता की। दुल्हन पक्ष की ओर से साहिबाबाद थाने में छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी नागेंद्र चौबे का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें