फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांपों की तस्करी करने वाले पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांपों की तस्करी करने वाले पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

साहिबाबाद। सांपों की तस्करी करने वाले पांच तस्करों को जाल बिछाकर पुलिस की मदद से पकड़ा गया। पीपुल फॉर एनिमल्स (पीएफए) के सदस्य ने तस्करों से 20 लाख रुपये में पांच सांपों का सौदा कर उन्हें शुक्रवार को बुलाया और सिकंदरपुर के पास पुलिस को पकड़वा दिया। तस्करों के पास से तीन किंग कोबरा, एक कोबरा और एक घोड़ा पछाड़ सांप बरामद हुए हैं। आरोपियों ने बताया कि तस्कर खुद दक्षिण भारत के जंगलों से सांपों को पकड़कर लाते थे। इनका जहर रेव पार्टियों में नशे के लिए प्रयोग होता है।
राजेंद्र नगर निवासी गौरव गुप्ता पीएफए के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से उन्हें सांपों की तस्करी की सूचना मिल रही थी। कई बार के प्रयास करने के बाद उनकी एक तस्कर से बातचीत शुरू हुई। तस्कर ने गौरव को एक सांप की कीमत नौ लाख रुपये बताई, लेकिन काफी देर की बातचीत के बाद पांच सांपों के लिए 20 लाख रुपये का सौदा तय हो गया। गौरव से तस्करों की दिल्ली में सांपों की सप्लाई देने की बात हुई। बाद में तस्कर पलट गए और गौरव को गाजियाबाद आकर सांप लेने के लिए कहने लगे। गौरव ने तुरंत टीला मोड़ थाना पुलिस से संपर्क और सिकंदरपुर के पास पुलिस टीम के साथ जाल बिछा दिया। जैसे ही पांचों तस्कर गाड़ी में सिकंदरपुर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें चेकिंग के लिए रोका और सांप मिलने पर पांचों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तस्करों ने सांप एक पोटली में रखे हुए थे। आरोपियों ने पुलिस को अपने नाम धनपतनाथ निवासी मुजेडी बल्लभगढ़, रघुवीरनाथ, पिंकुनाथ, प्रकाशनाथ और ओमप्रकाश नाथ निवासी राजपुर फुलैरा भूपानी फरीदाबाद हरियाणा बताए। टीला मोड़ थाना प्रभारी महावीर सिंह का कहना है कि पांचों तस्करों को जेल भेज दिया है। बरामद पांचों सांपों को वन विभाग को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेव पार्टी में नशे के लिए इस्तेमाल होता है जहर
पीएफए सदस्य गौरव गुप्ता का कहना है कि सांपों का जहर रेव पार्टियों में नशा करने के लिए इस्तेमाल होता है। यह जहर एक ड्रग्स की तरह काम करता है। पानी में जहर की एक बूंद मिलाकर इंजेक्शन के जरिये जीभ पर लेते हैं। यह नशा इतना घातक होता है कि इसमें मौत का खतरा रहता है। लिहाजा सरकार ने ऐसे नशे पर पूर्णरूप से प्रतिबंध लगाया हुआ है। सांपों से पर्स का कवर भी बनाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें