फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा से कार्तिक का शव लाने के लिए सरकार देगी खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
कनाडा से कार्तिक का शव लाने के लिए सरकार देगी खर्च
विज्ञापन

साहिबाबाद। राजेंद्र नगर के छात्र कार्तिक वासुदेव का शव कनाडा से लाने के लिए भारत सरकार से परिवार को मदद मिलेगी। भारत और टोरंटो दूतावास अधिकारियों ने छात्र के पिता जितेश वासुदेव को कॉल कर आश्वासन दिया है। छात्र का शव भारत लाने में 6 से 7 दिन का समय लगेगा। शनिवार को परिवार के लोग दूतावास अधिकारियों के संपर्क में रहे। सोमवार को परिवार के लोग भारतीय दूतावास में वीजा के आवेदन के लिए जाएंगे।
विज्ञापन

जितेश वासुदेव ने बताया कि शनिवार सुबह भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने शव लाने के लिए पूरा खर्चा वहन करने का आश्वासन दिया। पिता ने कहा कि बेटे का अंतिम संस्कार करने के बाद वह लोग कनाडा जाकर मामले की जांच के लिए वहां की पुलिस से मिलेंगे, ताकि बेटे का अपराधी जल्द से जल्द गिरफ्तार हो सके। वहीं, बेटे कार्तिक को याद कर मां की तबीयत बिगड़ रही है। अन्य परिजन और रिश्तेदार उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को कनाडा के टोरंटो में मेट्रो स्टेशन के बाहर साहिबाबाद के राजेंद्र नगर स्थित केशव कुंज निवासी कार्तिक वासुदेव की बदमाश ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह चार जनवरी को कनाडा के टोरंटो में सेनिका विश्वविद्यालय में ग्लोबल मार्केट (एमबीए) की पढ़ाई करने गया था। वह एक रेस्तरां पर पार्ट टाइम नौकरी भी कर रहा था। पिता ने आशंका व्यक्त की है कि लूटपाट के चलते बेटे की गोली मारकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें