लाजपतनगर व श्यामपार्क में होगी बिजली कटौती
साहिबाबाद। लाजपत नगर के 33केवी उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य की वजह से 11 और 12 अप्रैल की सुबह बिजली कटौती रहेगी। दोनों दिन सुबह पांच बजे से काम शुरू होगा। अधिशासी अभियंता राजीव कुमार आर्य ने बताया कि लाजपत नगर तृतीय से दो फीडर जिनमें 11 केवीए श्याम पार्क और 11 केवी लाजपत नगर है, में 11 अप्रैल की सुबह 5 से 8 बजे और 12 अप्रैल को सुबह 5 बजे से 10 बजे तक क्षमता परिवर्तन की जांच होगी। इस दौरान इन इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।