फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडोला में हुआ विवाद जल्द होगा खत्म - दिनेश सिंघल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडोला में हुआ विवाद जल्द होगा खत्म : दिनेश सिंघल
विज्ञापन

- मंडोला गांव में विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर भाजपा के पदाधिकारी ने लगए थे मारपीट के आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
लोनी। मंडोला गांव में लोनी विधायक और उसके साथियों पर लगे आरोपों के मामले में जिलाध्यक्ष ने जल्द इस विवाद को खत्म करने का दावा किया है। जिलाध्यक्ष ने कहा यह परिवार की लड़ाई है, इसे आपस में निपटा लिया जाएगा। पार्टी के पदाधिकारियों ने दोनों पक्षों से बात की है। दोनों पक्षों ने पार्टी की बात मानी है।
विज्ञापन

मंडोला गांव में विधायक नंदकिशोर गुर्जर और उनके साथियों पर एक कार्यक्रम में मारपीट कर हथियार की बट कार्यकर्ताओं को घायल करने और फायरिंग का आरोप लगाते हुए ट्रॉनिका सिटी थाने में भाजपा के एक पदाधिकारी ने शिकायत दी थी। यह मामला हाईकमान तक पहुंच गया है। शनिवार को मामले में जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल ने बताया कि दोनों पक्षों से फोन पर बात हुई है। दोनों पक्षों को समझा लिया गया है। यह एक परिवार का मामला है। जल्द दोनों पक्षों को आमने-सामने कराकर मनमुटाव को दूर कर दिया जाएगा। उधर, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बताया कि उन्होंने और उनके साथियों ने ऐसी कोई घटना नहीं की है। मंडोला मेरा अपना गांव है। कुछ भ्रम की स्थिति बनी थी। मेरे द्वारा गांव के लोगों से बात की गई है। अब मामला खत्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें