फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी का टीका लगाकर होली खेलेंगे किसान

विज्ञापन
यूपी गेट पहुंचा किसान जागृति मार्च।
विज्ञापन
मिट्टी का टीका लगाकर होली खेलेंगे किसान
विज्ञापन

साहिबाबाद। यूपी गेट पर आंदोलन में बैठे किसान रविवार को होलिका पूजन के दौरान कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर विरोध करेंगे। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों को गुलाल की जगह मिट्टी का टीका लगाने का आह्वान किया है। वहीं, उत्तराखंड से शुरू हुई किसान मजदूर जागृति यात्रा शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे यूपी गेट पहुंच गई। किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली, कार और बाइक के साथ इस मार्च में शामिल हुए थे।
गाजीपुर किसान आंदोलन कमेटी के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि यूपी गेट पर आंदोलन स्थल में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मीडिया प्रभारी शमशेर राणा का कहना है कि यूपी गेट पर फ्लाईओवर के नीचे सड़क पर किसानों ने कुछ दिन पूर्व ही परंपरागत तरीके से बसंत रख लिया था। रविवार को इस बसंत की पूजा-पाठ करने के बाद किसान होलिका दहन में कानूनों की प्रतियां जलाएंगे। वहीं भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आंदोलन में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देते हुए किसानों से गुलाल की जगह मिट्टी का टीका लगाकर त्यौहार मनाने की अपील की है। रविवार को यूपी गेट पर करीब 20 गांवों की टोलियां परंपरागत तरीके से ढोल और मंजीरे बजाकर पूजा-अर्चना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक हजार किलोमीटर का सफर तय कर पहुंचा जागृति मार्च
तीन कानूनों के विरोध में उत्तराखंड से शुरू हुआ किसान मजदूर जागृति मार्च शनिवार को यूपी गेट पर शाम करीब सवा पांच बजे पहुंच गया। इसमें किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली, कार और बाइक के साथ शामिल हुए। करीब 15 दिन पहले शुरू हुआ यह मार्च जब विभिन्न जनपदों में पहुंचा। तो वहां किसान टोलियां और सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया। इस मार्च को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर तराई किसान संगठन के अध्यक्ष तेजिंदर सिंह विर्क और गाजीपुर किसान आंदोलन कमेटी के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने जिम्मेदारी के साथ शुरू किया था। जिसमें जगह-जगह पर हजारों लोगों का समर्थन मिला। यहां आंदोलन स्थल के मंच पर किसान पदाधिकारियों ने मार्च में शामिल सभी किसानों का भाकियू का पटका पहनाकर स्वागत किया। साथ ही सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें