फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्थन देने पहुंचे कई दलों के नेता, सरकार पर साधा निशाना

विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठे किसानों का सम्मान करते कांग्रेसी नेता। - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
समर्थन देने पहुंचे कई दलों के नेता, सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन

साहिबाबाद। यूपी गेट पर चल रहे किसान आंदोलन में शनिवार को भी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं का आना जारी रहा। समर्थकों के साथ यूपी गेट पहुंचे इन नेताओं ने किसानों को समर्थन दिया। शनिवार को सबसे पहले कांग्रेस पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी, फिर सपा नेता अतुल प्रधान और दोपहर में आईएनएलडी के अभय चौटाला पहुंचे। इन नेताओं ने केंद्र और यूपी सरकार पर जमकर निशाना साधा।
किसानों की पोशाक पहन आंदोलन खत्म कराने की थी साजिश : अभय चौटाला
अभय चौटाला ने कहा कि वह यहां पर अपनी जिम्मेदारी निभाने आए हैं। 26 जनवरी को केंद्र की सरकार ने अपने लोगों को किसान की पोशाक पहनाकर आंदोलन को कुचलने की साजिश रची थी। गाजीपुर बॉर्डर को चारों तरफ से घेरकर किसानों पर हटने का दबाव बनाया। भाजपा के एमएलए अपने आदमियों के साथ आंदोलन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने डीएम से कहा कि इन्हें हटाओ नहीं तो हम हटाएंगे। उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम किसानों से बातचीत कर आंदोलन को खत्म कर सकते थे, लेकिन पार्टी और सरकार की तरफ से लाठी-डंडे दिखाकर किसानों को हटाने की चेष्टा की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा करने वालों का पूरा देश तख्ता पलट देगा। किसान केंद्र सरकार के तीनों काले कानूनों को खत्म कराएगा। देश का किसान कैसे खुशहाल हो ऐसा कानून बनाने के लिए सरकार को मजबूर कर देगा। प्रधानमंत्री ने सत्ता में आने से पहले कहा था कि मेरी पार्टी सत्ता में आई तो किसान को खुशहाल कर देंगे। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने का भी वादा किया था, लेकिन अपने वादे पूरे करने के बजाए तीन काले कानून बना दिए। किसान को कोई छेड़ने की कोशिश करता है तो किसान उससे छोड़ता नहीं है।
विज्ञापन

आंदोलन के लिए खून बहाने को हूं तैयार : अतुल प्रधान
सपा नेता अतुल प्रधान ने कहा कि राकेश टिकैत ने सुनियोजित साजिश को नेस्तानाबूद किया। पूरा देश इस मंच की तरफ देख रहा है। मुजफ्फरनगर में हुई महापंचायत के बाद किसानों ने अपनी ताकत का अहसास दिखा दिया है। राकेश टिकैत के आंसू यहां पर जनसैलाब लेकर आए हैं। उनकी किसानों से नजदीकी सभी को खींचकर यहां ले लाई है। कोई साजिश व ताकत किसानों को रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि वह और गुर्जर समाज किसानों का पूरा समर्थन करते हैं। जब भी किसानों को जरूरत होगी वह और गुर्जर समाज के लोग किसानों के साथ खड़े होंगे। किसानों के इस आंदोलन के लिए उन्हें अपना खून भी बहाना पड़े तो वह बहाएंगे। उन्होंने कहा कि देश की सेवा करने वाले सिख समाज के लोगों के भी वह साथ हैं।
विज्ञापन

अनिल चौधरी ने किसानों को पहनाई पगड़ी
कांग्रेस पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी भी शनिवार सुबह समर्थन देने आंदोलन स्थल पर पहुंचे। वह पहले तो काफी देर अपने समर्थकों के साथ किसानों के बीच बैठे और उनसे बातचीत की। उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे किसानों को पगड़ी पहनाई। उन्होंने कहा कि वह हरकदम पर किसानों के साथ हैं। सरकार किसानों को बदनाम कर आंदोलन खत्म करने में लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें