फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों में भी कमाल कर रहे वायुवीर

विज्ञापन
गाजियाबाद। वायु सेना दिवस पर परेड के उपर से गुजरते वायुसेना के हेलिकॉप्टर।
विज्ञापन
खेलों में भी कमाल कर रहे वायुवीर
विज्ञापन

साहिबाबाद। भारतीय वायुसेना देश की सीमाओं की रक्षा और आपदा में लोगों की सहायता के साथ ही खेलों में भी देश का नाम रोशन कर रही है। सेना के जवानों ने इस वर्ष साइकलिंग और राइफ एंड पिस्टल शॉर्ट गन प्रतियोगिता में मेडल जीते हैं। इसके साथ ही टोक्यो ओलंपिक में लगातार दूसरी बार एयरफोर्स के एमडब्ल्यूओ अशोक कुमार का रेफरी के रूप में चयन हुआ था। भारतीय वायुसेना के खिलाड़ियों ने इस वर्ष विभिन्न खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर मेडल जीतकर सेना और देश को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना के जवानों ने मार्च 2021 में नवी मुंबई में नेशनल लेवल साइकलिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इसमें सेना के जवानों ने चार रजत पदक जीते। वहीं जवानों ने दिल्ली में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप राइफल एवं पिस्टल शॉर्ट गन प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया। जिसमें जवानों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। यही नहीं इंटरनेशनल लेवल पर हाल ही में टोक्यो में हुए ओलंपिक में भारतीय वायुसेना के एमडब्ल्यूओ अशोक कुमार का चयन कुश्ती प्रतियोगिता में रेफरी के रूप में हुआ। वह लगातार दो ओलंपिक में चयनित होने वाले भारत के पहले रेफरी बने हैं। खेल प्रतियोगिता के साथ ही अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होने के बाद वहां पर फंसे भारतीय को निकालने के लिए देवी शक्ति मशीन के तहत 83 घंटे में 25 उड़ानें भरकर 626 लोगों को सकुशल अपनों से मिलाने का सराहनीय काम किया। इसके साथ ही लद्दाख में कब्जा होने के बाद भारतीय वायुसेना ने तेजी से कदम उठाते हुए? विमानों से इलाके की निगरानी रखी। सेना को हथियार व अन्य सामग्री पहुंचाने में मदद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें