फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह कोच का रैपिड रेल सेट तैयार, सात मई को गुजरात से गाजियाबाद को होगा रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
छह कोच का रैपिड रेल सेट तैयार, सात मई को गुजरात से गाजियाबाद को होगा रवाना
विज्ञापन

गाजियाबाद। गुजरात के सावली स्थित बंबारडियर प्लांट में रैपिड रेल का पहला छह कोच का सेट बनकर तैयार हो गया है। सात मई को रैपिड रेल सेट गुजरात से गाजियाबाद के लिए रवाना होगा। सात मई को गुजरात के प्लांट में होने वाले एक कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाई जाएगी। ऐसे में साहिबाबाद से दुहाई के बीच 17 किमी लंबे प्राथमिकता खंड पर जुलाई के आखिर में ट्रायल रन शुरू होने की संभावना बढ़ गई है।
रैपिड रेल के पहले छह कोच के सेट को सड़क मार्ग के जरिये गुजरात से दुहाई तक लाया जाएगा। रेल सेट के हर कोच को अलग-अलग बड़े ट्रेलर पर रखा जाएगा। ऐसे में उसे गाजियाबाद तक आने में 10 से अधिकतम 20 दिन का वक्त लग सकता है। दुहाई में रेल सेट आने के बार करीब एक माह तक तकनीकी स्तर पर इंजीनियरों की टीम की ओर से निरीक्षण और परीक्षण किया जाएगा। तकनीकी परीक्षण पूरा होने के बाद ही कोच को ट्रायल रन की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
82 किमी लंबे कॉरिडोर पर दौड़ेंगे 30 ट्रेन सेट:
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ तक 82 किमी लंबे रैपिड कॉरिडोर का 2025 में संचालन शुरू होने पर कुल 30 ट्रेन सेट दौड़ेंगे। रैपिड के ट्रेन कोच का निर्माण बंबारडियर प्लांट में तेजी से जारी है। ऐसे में 17 किमी लंबे प्राथमिकता खंड के लिए पहले छह कोच वाले ट्रेन सेट का निर्माण कार्य पहले किया जा रहा है। पहले छह कोच की ट्रेन का निर्माण पूरा हो चुका है। प्लांट में 30 रेल सेट रैपिड कॉरिडोर व 10 रेल सेट मेरठ मेट्रो के लिए तैयार किए जा रहे हैं।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें