फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीआई का दिया गोलमोल जवाब, बीएसए पर लगा 25 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीआई का दिया गोलमोल जवाब, बीएसए पर लगा 25 हजार जुर्माना
विज्ञापन

गाजियाबाद। सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत सही जानकारी नहीं देना बेसिक शिक्षा अधिकारी बूजभूषण चौधरी को भारी पड़ गया है। आरटीआई में गोलमोल जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग ने बीएसए पर 25 हजार का जुर्माना लगाते हुए वसूली उनके वेतन से करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

आरटीआई लगाने वाले ठाकुर देवेंद्र सिंह ने शिकायत पर कार्रवाई की गई है। ठाकुर देवेंद्र सिंह ने बताया कि उनके बच्चे का प्रवेश आरटीई एक्ट के तहत डीडीपीएस में हुआ था। इसके बावजूद स्कूल ने प्रवेश नहीं दिया। उन्होंने आरटीआई के जरिए स्कूल से दो वर्ष में हुए प्रवेश की जानकारी मांगी, लेकिन उन्होंने नहीं दी। दोबारा से की गई अपील में आयोग ने स्कूल से दोबारा जानकारी मांगने की बात कही, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया। आरटीआई पर जबाव नहीं मिलने आयोग ने 24 नवंबर 2020 को बेसिक शिक्षा अधिकारी को उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के आदेश जारी किए। इसके बावजूद उपस्थित नहीं होने के साथ लिखित में जवाब भी नहीं दिया। ठाकुर देवेंद्र सिंह मामले को हाईकोर्ट ले जाने पर मंथन कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर बीएसए बृजभूषण चौधरी ने राज्य सूचना आयोग में अपना जवाब दाखिल करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें