फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में थे सीएम योगी; 18 गावों के पीड़ित किसान कर रहे थे प्रदर्शन, वादा खिलाफी का आरोप

Wed, 18 Sep 2024 09:56 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा कि 21 अगस्त को भारतीय किसान संगठन के नेतृत्व मे किसानों ने वेव सिटी के मुख्य द्वार को बन्द किया था। उसके उपरान्त जिला प्रशासन व गाजियाबाद प्राधिकरण द्वारा किसानों को 12 सितम्बर को बिल्डर के साथ मीटिंग कर पूर्व में हुए किसानों एवं बिल्डर के समझौते को लागू कराने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
गाजियाबाद में किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आए हुए थे,वहीं किसानों ने वेव सिटी के गेट पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। भारतीय किसान संगठन के जिला अध्यक्ष लोकेश नागर के नेतृत्व में वेव सिटी के 18 गावों के पीड़ित सैकड़ों किसान ट्रैक्टरों के साथ वेव सिटी पहुंचे और वेव सिटी के मुख्य द्वार को ट्रैक्टर लगा कर आमजन के लिये बंद कर दिया तथा वर्षा में वहीं धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने वेव सिटी गेट से हटकर साइड में बैठने को कहा मगर किसान नहीं माने। धरने के मुख्य अतिथि भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र यादव नोयडा से लगभग 3 बजे धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि 21 अगस्त को भारतीय किसान संगठन के नेतृत्व मे किसानों ने वेव सिटी के मुख्य द्वार को बन्द किया था।

उसके उपरान्त जिला प्रशासन व गाजियाबाद प्राधिकरण द्वारा किसानों को 12 सितम्बर को बिल्डर के साथ मीटिंग कर पूर्व में हुए किसानों एवं बिल्डर के समझौते को लागू कराने का आश्वासन दिया था। जिसके उपरान्त किसानो ने वेव सिटी के मुख्य द्वार को आमजन के लिए खोल दिया था।लेकिन किसानों के साथ गाजियाबाद विकास प्राधिकरण और वेव सिटी एवं जिला प्रशासन तीनों ही वादा खिलाफी कर रहे हैं। लेकिन जब तक समझौता लागू नहीं होता तब तक वहीं पर किसान धरना प्रदर्शन करते रहेगें।
विज्ञापन


बुधवार को वेव सिटी गेट पर धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानों को आश्वासन देने पहुंचे गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अधिशासी अधिकारी योगेश पटेल से धरना स्थल पर वार्ता हुई उन्होंने धरनारत किसानों को लिखित में दिया कि 21 सितंबर को वेव सिटी से किसानों के संबंध में वार्ता की जाएगी और 26 सितंबर को किसानों के साथ त्रिस्तरीय वार्ता की जाएगी।

किसान प्राधिकरण के लिखित आश्वासन पर मान गए और कहा की 26 सितंबर को निर्णायक वार्ता अवश्य होनी चाहिए।अन्यथा पुनः वेव सिटी पर धरना प्रदर्शन कर मुख्य द्वार के साथ-साथ वेव सिटी के कार्यालय में भी ताला लगाएंगे। इस मौके पर महेन्द्र प्रधान,आनन्द नागर,सतीश त्यागी,अनुज चौधरी,विजय मुखिया,बालेशर प्रधान,भौजी प्रधान,प्रवीण प्रधान,भूमेश प्रधान,धर्म प्रधान,इंद्र महेश यादव,रूपन तथा भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के रामकुमार चौधरी,विनय चौधरी,छोटे चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें