लाल कुआं फ्लाईओवर के नीचे दो बदमाशों ने चाकू दिखाकर एक गार्ड से सात हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित कर्मवीर निवासी कविनगर सी ब्लाक है। वह मूलरूप से फर्रुखाबाद के रहने वाले हैं। वह आरडीसी स्थित एक बैंक में सिक्योरिटी गार्ड हैं।
सोमवार शाम वह फर्रुखाबाद जाने के लिए लालकुआं पर बस का इंतजार कर रहे थे, तभी दो बदमाश उनके पास आए और उनकी कमर पर चाकू लगाकर सुनसान स्थान पर ले गए। मारपीट कर जेब से सात हजार रुपये निकाल लिए और भाग गए। मंगलवार को उन्होंने बैंककर्मियों और आसपास के दुकानदारों को घटना के बारे में बताया, हालांकि पुलिस को सूचना नहीं दी है।