फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुमंजिला बिल्डिंग के बेसमेंट में आग लगने से हड़कंप

Sat, 28 May 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
बिजली के पैनल में शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आरडीसी में शुक्रवार सुबह एक बहुमंजिला बिल्डिंग के बेसमेेंट में बने इलेक्ट्रिक पैनल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।  बिल्डिंग के सभी ऑफिस में मौजूद कर्मचारी आग फैलने के डर से बिल्डिंग से बाहर निकल आए।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड और सिक्योरिटी गार्ड द्वारा बिल्डिंग में रखे अग्निशमन यंत्र से 45 मिनट में आग पर काबू पाया गया। पुलिस के मुताबिक, आग आरडीसी में स्थित सत्यम बिल्डिंग के बेसमेंट में लगे बिजली के पैनल में सुबह दस बजे लगी थी।

इलेक्ट्रिक पैनल के पास ही दलजीत सिंह का एसी रिपेयरिंग का ऑफिस है। दलजीत ने चिंगारी उठते देख सिक्योरिटी गार्र्ड को सूचित किया। बिल्डिंग में  मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने की कोशिश की।
विज्ञापन


मामले की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर मैन ने बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड की मदद से करीब पौन घंटे में आग पर काबू पाया तो लोगों ने राहत की सांस ली।

फटे पाइप से आग बुझा रही थी फायर ब्रिगेड
आग लगने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम जिस पाइप से आग बुझा रही थी। वह जगह-जगह से फटा हुआ था। इससे आग तक पानी का पूरा प्रेशर नहीं जा पा रहा था। इस मामले में अग्निशमन अधिकारी का कहना है कि यह जांच कराई जाएगी कि पाइप मौके पर फटा या फिर लापरवाही के चलते कर्मचारी ही उसे लेकर गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें