फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और तीन बच्चों का हत्यारोपी सुमित कर्नाटक से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी और तीन बच्चों का हत्यारोपी सुमित कर्नाटक से गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। पत्नी और तीन मासूम बच्चों की हत्या इंजीनियर सुमित ने आर्थिक तंगी की वजह से की थी। हत्यारोपी करीब 72 घंटे चकमा देने के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गाजियाबाद पुलिस ने उसे कर्नाटक के उडुप्पी जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वह चाकू भी बरामद कर लिए हैं, जिन्हें वारदात के बाद सुमित ने झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस कस्टडी में सुमित ने बताया कि उसने करीब डेढ़-दो सप्ताह पूर्व पत्नी व बच्चों की हत्या के बाद खुद भी आत्महत्या की प्लानिंग कर ली थी।
एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि जनवरी 2019 में नौकरी छूट जाने के बाद से सुमित की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। वह बच्चों के एडमिशन और परिवार का खर्च भी नहीं उठा पा रहा था। इसके बाद उसने पूरे परिवार को मौत के घाट उतारकर खुद भी आत्महत्या करने की ठानी। इंदिरापुरम के ज्ञान खंड में रहने वाले सुमित ने करीब डेढ़-दो सप्ताह पूर्व एक मेडिकल स्टोर पर जाकर पोटेशियम सायनाइड खरीदना चाहा था। मेडिकल स्टोर संचालक ने इसकी कीमत 22 हजार बताई, लेकिन सुमित के पास इतने रुपये नहीं थे। वारदात से पहले मेडिकल स्टोर संचालक के बैंक खाते को हैक कर सुमित ने अपने खाते में एक लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। रुपयों का इंतजाम होने के बाद 20 अप्रैल को सुमित ने मेडिकल स्टोर से पोटेशियम सायनाइड खरीदा, नशीलीं गोलियां खरीदीं और फिर पास के ही एक स्टोर से चार चाकू खरीदे। उसी रात सुमित ने पत्नी अंशु बाला, तीन बच्चों प्रथमेष, आकृति और आरव को पहले नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई और खुद भांग का नशा किया। इसके बाद सुमित ने बेरहमी से चाकू से वार कर चारों को मौत के घाट उतार दिया। वह खुद आत्महत्या की हिम्मत नहीं जुटा पाया और पुलिस के डर से वह फरार हो गया। पुलिस ने उसे कर्नाटक से गिरफ्तार किया और ट्रांजिट रिमांड पर गाजियाबाद लाई। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन में वीडियो बनाकर भेजा, आत्महत्या की कोशिश की
पुलिस के मुताबिक सुमित ने नई दिल्ली स्टेशन से कर्नाटक के लिए ट्रेन पकड़ी और बाथरूम में जाकर कथित पोटेशियम सायनाइड खाया, लेकिन वह सायनाइड नहीं था और वह आत्महत्या नहीं कर पाया। इसके बाद उसने अपना इकबालिया बयान का वीडियो बनाया और अपने भाई व साले को भेजा। भाई को कॉल कर बताया कि उसका भेजा वीडियो देख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें