फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: हाईवे पर ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, हादसों में पिता और मासूम पुत्र समेत तीन की मौत, पत्नी गंभीर घायल

Tue, 29 Jun 2021 08:04 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर

सार

जिला हाथरस के गांव नगला खुसाली निवासी सुनील (26) पुत्र रामगोपाल दिल्ली की एक फैक्टरी में काम करते थे। मंगलवार को वह दिल्ली से बाइक पर पत्नी स्नेहा और डेढ़ साल के बेटे अंश के साथ एटा किसी काम से जा रहे थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के खुर्जा में सड़क हादसों में पिता और उसके डेढ़ साल के पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


जिला हाथरस के गांव नगला खुसाली निवासी सुनील (26) पुत्र रामगोपाल दिल्ली की एक फैक्टरी में काम करते थे। मंगलवार को वह दिल्ली से बाइक पर पत्नी स्नेहा और डेढ़ साल के बेटे अंश के साथ एटा किसी काम से जा रहे थे। कोतवाली नगर क्षेत्र के हाईवे-91 पर गांव मीरपुर के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुनील और अंश की मौके पर मौत हो गई, स्नेहा गंभीर रूप से घायल हो गई। 

लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्नेहा को अस्पताल पहुंचाकर सुनील और मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, हाथरस के जलेसर रोड स्थित बलराम कॉलोनी निवासी राहुल कुमार मिनी ट्रक चलाता था। सोमवार रात वह पिलखुवा हापुड़ से गाड़ी में टिस्यू पेपर के बंडल लादकर फिरोजाबाद जा रहा था। रास्ते में हाईवे पर अरनियां बिजलीघर चौराहे के पास ट्रैक्टर-ट्राली ने मिनी ट्रक में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


हादसे में घायल मिनी ट्रक चालक राहुल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। यहां पर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी। मृतक के बड़े भाई रामेश्वर पुत्र जुगेंद्र सिंह ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं दादरी निवासी सुरेश बाइक पर सवार होकर पत्नी कमलेश, पुत्री शीतन और अन्नू के साथ खुर्जा के गांव नेमताबाद बिजलीपुर जा रहा था। देहात थाना क्षेत्र के गांव बगराई के पास पहुंचने पर अज्ञात वाहन बाइक सवारों को रौंदते हुए निकल गया। हादसे में चारों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मामले पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें