फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: विधानसभा चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, पांच पार्षद भाजपा में हुए शामिल

Sun, 25 Aug 2024 02:49 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आप के पांच पार्षद भाजपा में शामिल हो गए हैं। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और बीजेपी नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी की मौजूदगी में आप पार्षद भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के पांच पार्षद भाजपा में शामिल हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के पांच पार्षद रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की उपस्थिति में एमसीडी वार्ड 28 के पार्षद रामचंद्र, वार्ड 30 के पार्षद पवन सहरावत, वार्ड 177 के पार्षद ममता पवन, वार्ड 178 के पार्षद सुगंधा बिधूड़ी और वार्ड 180 के पार्षद मंजू निर्मल के अलावा आप के तीन सक्रिय नेता सचिन बिधूड़ी, राजू निर्मल, पवन कुमार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन


पांचों पार्षदों ने कहा कि आप के शीर्ष नेतृत्व के भ्रष्टाचार व अकर्मण्यता से त्रस्त होकर और प्रधानमंत्री के जन समर्पण से प्रभावित होकर वे भाजपा में शामिल हो रहे हैं। सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी व योगेंद्र चंदोलिया और अरविंदर सिंह लवली, राजकुमार आनंद ने पार्षदों को पटका पहनाकर भाजपा में शामिल कराया। इस मौके पर सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री की कार्यकुशलता और उनकी कल्याणकारी योजनाओं के कारण विपक्ष के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। भ्रष्टाचार से घिरी दिल्ली सरकार विकास कार्यों को रोकने का काम कर रही है।

निगम में स्थिति मजबूत कर रही भाजपा
आप पार्षदों का शामिल होना भाजपा की विस्तारवादी नीति का हिस्सा है। इस पहल से भाजपा एमसीडी में स्थिति को मजबूत रही है। भाजपा की निगाह स्टैंडिंग कमेटी, वार्ड कमेटी और मेयर पद पर है। संख्या बल बढ़ने की स्थिति में इन पदों पर पार्टी अपनी मजबूती से दावेदारी कर सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें