फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रहे उपासना और संजय: दिल्ली में महिला शिक्षिका की गला रेतकर हत्या, सोनीपत में पेड़ से लटका मिला पति

Wed, 23 Nov 2022 10:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आशंका व्यक्त की जा रही है कि संजय ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। वारदात मंगलवार रात को अंजाम दिया गया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी-उत्तरी दिल्ली के बवाना इलाके में एक महिला शिक्षिका की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका की शिनाख्त रोहतक निवासी उपासना (35) के रूप में हुई है। वहीं उपासना का पति संजय (35) सोनीपत, गुहाना-सदर थाना क्षेत्र के एक खेत में पेड़ से लटका मिला। 

विज्ञापन


आशंका व्यक्त की जा रही है कि संजय ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। वारदात मंगलवार रात को अंजाम दिया गया। परिवार ने उपासना से संपर्क करने का प्रयास किया। जवाब न मिलने पर उसका भाई बुधवार शाम बवाना स्थित मकान पर पहुंचा तो बहन की हत्या का पता चला। 

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने घर से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस पति-पत्नी की सीडीआर निकलवाकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उपासना अकेली ही किराये का मकान लेकर रह रही थी। वह बवाना जेजे कॉलोनी स्थित सरकारी स्कूल में शिक्षिका थी। करीब आठ साल पहले उसकी शादी सोनीपत निवासी संजय से हुई थी। संजय सीएजी में लिपिक है। फिलहाल उसकी तैनाती चंडीगढ़ में है। करीब दो माह पूर्व उपासना की नौकरी लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें