फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने सिही गेट में डाली पाइप लाइन, फिर भी जल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। एक माह पहले निगम ने पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन डलवाई थी लेकिन पानी की समस्या जस की तस है। परेशान होकर लोगों ने सोमवार को निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया और बाद में पार्षद दीपक यादव से मिले। लोगों का आरोप हैं कि चार माह से समस्या बनी हुई है लेकिन समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी विशाल और विमलेश ने बताया कि हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग पीने के लिए और रोजमर्रा के कामों के लिए पानी खरीद रहे हैं। निगम की ओर से पेयजल पाइप लाइन डालने के बाद भी उनकी मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। कविता ने बताया कि पानी की सप्लाई न होने पर टैंकर के सहारे रहना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पार्षद और निगम के अधिकारी कर्मचारियों को कई बार इस बारे में बताया गया है बावजूद इसके हालातों में सुधार नहीं हो रहा। इस कार आज प्रदर्शन करना पड़ा।
इलाके के लोग संबंधित कनिष्ठ अभियंता से मिलकर शिकायत कर सकते हैं। उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। फिर भी अपने स्तर पर मामले को दिखवाकर लोगों की दिक्कत को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामजीलाल, मुख्य अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें