फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस से ज्यादा वारदातों में वांछित अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर ने हरियाणा के विभिन्न जिलों और साथ लगते राज्यों में चोरी की वारदात को अंजाम देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नूंह जिले के गांव सीहरी निवासी अलीजान (28) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 15 साल से वह चोरी कर रहा है। क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर प्रभारी सेठी मलिक को 23 अगस्त को सूचना मिली कि अलीजान थाना सराय क्षेत्र में चोरी की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस से बचने के लिए वह भागने लगा। आरोपी को एक कट्टे सहित हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ थाना सराय ख्वाजा में अवैध हथियार रखने के आरोप में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया। आरोपी ने फरीदाबाद में पांच, गुरुग्राम में 19, नूंह, पलवल, रेवाड़ी ,गाजियाबाद और दिल्ली में चोरी की 1-1 वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी पर चोरी के करीब तीस मामले दर्ज हैं। इसके अलावा फरीदाबाद में दो अवैध हथियार के मामले भी दर्ज हैं।
आसानी से खुलने वाली गाड़ियां रहती थीं निशाने पर
आरोपी के निशाने पर मुख्यत: स्प्लेंडर, डीलक्स और अपाचे मोटरसाइकिल रहती थी। इनका लॉक आसानी से खुल जाता है। आरोपी सुनसान जगह पर खड़ी मोटरसाइकिल को आसानी से चोरी करके नूंह तथा राजस्थान में बेच देता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की गई है। अन्य जिलों व राज्यों को भी आरोपी के बारे में सूचित किया गया है। पूछताछ के बाद सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें