फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज औद्योगिक नगरी के चार खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। टोक्यो पैराओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता मनीष नरवाल को शनिवार को खेल रत्न से नवाजा जाएगा। वहीं, शूटर सिंहराज अधाना व अभिषेक को अर्जुन अवार्ड मिलेगा। इसके अलावा सरकार तलवाड़ को द्रोणाचार्य अवार्ड दिया जाएगा।
विज्ञापन

साहूपुरा गांव निवासी मनीष ने टोक्यो पौरालंपिक में 50 मीटर एयर पिस्टल के मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने बताया कि स्वर्ण पदक लाने के लिए अपने घर पर ही शूटिंग रेंज तैयार की। वहीं, ऊंचा गांव निवासी सिंघराज अधाना ने भी टोक्यो पौरालंपिक में 10 और 50 मीटर मुकाबले में कांस्य और रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। सरकार तलवाड़ मानव रचना शिक्षण संस्थान में स्पोर्ट्स निदेशक हैं, उनका भी द्रोणाचार्य लाइफ अचीवमेंट अवार्ड मिलेगा है। आगरा (यूपी) के दयालबाग निवासी में जन्मे और चंडीगढ़ में पढ़ाई के बाद साल 1980 में फरीदाबाद आ गए। अभिषेक वर्मा (अंतरराष्ट्रीय शूटर) को अर्जुन अवार्ड और मानव रचना शैक्षणिक संस्थान को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन अवार्ड दिया जाएगा। मानव रचना के उपाध्यक्ष अमित भल्ला ने बताया कि संस्थान देश के लिए विभिन्न खेलों में कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पदकों का योगदान दिया है। संस्थान के पूर्व छात्र अभिषेक वर्मा को निशानेबाजी के खेल में उनकी उपलब्धियों के लिए अर्जुन पुरस्कार मिलेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें