फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दोबारा से खुलेगा ऑनलाइन पोर्टल, पीजी कोर्स में किया जा सकेगा फेर बदल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्नातकोत्तर (पीजी) में एडमिशन लेने के लिए विद्यार्थियों को एक और मौका दिया जा रहा है। इसके चलते शनिवार को दोबारा से एडमिशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल को खोल दिया जाएगा। विद्यार्थियों को दोबारा से ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। एनआईटी-5 नंबर स्थित केएल महता की प्रिंसिपल वंदना ने बताया कि पहली काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अभी उनके कॉलेज में करीब 50 प्रतिशत सीटें खाली है।
विज्ञापन

उच्च अधिकारियों के द्वारा शनिवार को दोबारा से ऑनलाइन पोर्टल को खोला जा रहा है। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा अप्लाई करने प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। एनआईटी तीन नंबर स्थित डीएवी कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. वैद्य ने बताया कि शनिवार को ऑनलाइन पोर्टल दोबारा से एडमिशन के लिए खोल दिया जाएगा। इसके बाद जिन विद्यार्थियों द्वारा अप्लाई किया जाएगा, उनका दाखिला ओपन काउंसिलिंग के जरिए होगा। ओपन काउंसलिंग में पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर दाखिला दिया जाएगा। सेक्टर-16 स्थित नेहरू कॉलेज के प्रिंसिपल एमके गुप्ता ने बताया कि फीस भरने के बाद सीट पक्की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें