फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या-

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नेहरू नगर कॉलोनी में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक दो दिन पूर्व पुलिस चोरी के आरोप में उसे और उसके चचेरे भाई को पकड़ कर ले गई थी लेकिन बाद में छोड़ दिया था।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर नेहरू नगर एनआईटी निवासी बॉबी (18) पुत्र बनवारी अपने घर पर था। परिवार के लोग कहीं गए हुए थे। दोपहर करीब दो बजे बॉबी ने कमरे में जाकर पंखे में चुन्नी से फंदा लगा लिया। इसी दौरान पिता बनवारी जब कमरे में पहुंचे तो बेटे बॉबी को लटकते देखकर उनकी चीख निकल गई। तब परिवार के अन्य लोग भी पहुंचे। आनन-फानन में परिजन बॉबी को उतारकर बीके अस्पताल ले गए लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि दो दिन पूर्व बॉबी और उसके चचेरे भाई विक्रम को पुलिस चोरी के आरोप में पकड़ कर ले गई थी। पुलिस ने बॉबी को छोड़ दिया था और बुधवार को बुलाया था। परिजनों का कहना है पुलिस के डर से उसने आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें